अपडेटेड 24 July 2025 at 19:53 IST

Bihar: 'ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला...', तेजस्वी के बयान पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले- नीतीश के काम से विरोधी घबराए हुए हैं

बिहार में जारी SIR को लेकर लगातार बवाल जारी है, विधानसभा के भीतर आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीत तीखी बहस देखने को मिली।

Follow : Google News Icon  

बिहार में जारी SIR को लेकर लगातार बवाल जारी है, विधानसभा के भीतर आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीत तीखी बहस देखने को मिली। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, " आपकी सरकार ने एक ईमानदार पत्रकार को जो ग्राउंड रियलिटी को चेक कर रहा था, उस पर आप लोगों ने FIR करा दिया।" इसी बीच सम्राट चौधरी ने  कहा आप कौन होते हैं, जिसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि आप कौन होते हो, इस पर फिर सम्राट चौधरी ने कहा, "जिसका बाप अपराधी हो गया, वो क्या बोलेगा, जिसका बाप बिहार का लुटेरा हो, वो क्या बोलेगा।"

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बायन पर दोनों ओर से हंगामा होने लगा, जिसके बाद जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा।" इसके बाद हंगामा और बढ़ गया और स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया।

मृतकों के वोट से बिहार के लोकतंत्र की स्थापना कैसे हो सकती है- सम्राट चौधरी

विधान सभा के बाहर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उससे विरोधी दल के लोग घबराए हुए हैं और वे कुछ भी कह रहे हैं। उन लोगों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है। SIR पर साफ तौर पर उन लोगों को पूरी तरह बता दिया गया था, जब पहली सप्लीमेंट्री पर भी वही चर्चा हुई और जो फेक न्यूज है उसको बता रहे हैं। जो मतदाता मृत हैं, उनके मतों से बिहार के लोकतंत्र की स्थापना कैसे हो सकती है? जिसे मताधिकार प्राप्त है वह मत करेंगे और चुनाव जीताएंगे। जनता तय करेगी और जनता के आशीर्वाद से ही कोई भी चुनाव जीतेगा।

Advertisement

सत्ता पक्ष के लोग ही सदन में हंगामा कर रहे हैं- तेजस्वी यादव

राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार हमारे भाषण को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा था। सदन में मेरे माता-पिता को गाली दी जा रही थी लेकिन मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मां-बहनों की गाली वो व्यक्ति दे रहा था। मैंने स्पीकर को आपत्ति दर्ज कराई है कि वीडियो रिकॉर्डिंग निकाली जाए। कल उपमुख्यमंत्री गाली दे रहा था, आज इनके चेले गाली दे रहे हैं। हम मुद्दे की बात कर रहे थे, सच सुनने की हिम्मत भाजपाई गुंडों में नहीं रह गई है। पहली बार देखा गया कि सत्ता पक्ष के लोग ही सदन में हंगामा कर रहे हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी करेंगे चुनाव का बहिष्कार? बिहार चुनाव से पहले किया बड़ा धमाका
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 19:53 IST