अपडेटेड 18 June 2024 at 16:59 IST
PAK के नापाक इरादे होंगे फेल, परमाणु हथियार में कंगालिस्तान से आगे निकला भारत; जानिए चीन-US का हालत
परमाणु शक्ति के मामले में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने अपने परमाणु हथियार में इजाफा किया है।
- भारत
- 2 min read

परमाणु हथियार के मामले में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। न्यूक्लियर पावर में भारत ने पाक को पछाड़कर अपनी ताकत बढ़ा ली है। बारत के पास परमाणु हथियारों का जखीरा पाक से ज्यादा है। वहीं चीन ने अपनी ताकत में और भी इजाफा कर लिया है, जिससे अमेरिका की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस की परमाणु शक्ति घटी है।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने बीते एक साल में अपनी परमाणु ताकत को बढ़ाया है, लेकिन अमेरिकी के न्यूक्लियर पावर में कोई इजाफा नहीं हुआ है। जनवरी 2023 तक चीन के पास कुल 410 न्यूक्लियर हथियार थे, लेकिन अब ड्रैगन के पास 500 हथियार मौजूद है।
परमाणु शक्ति में भारत ने पाक को पछाड़ा
भारत ने परमाणु शक्ति के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। अब पाक से ज्यादा परमाणु हथियार भारत के पास है। पाक के पास अभी 170 परमाणु हथियार है। भारत के पास साल 2023 में 164 परमाणु हथियार थे लेकिन अब 172 परमाणु हथियार है। ये भारत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। भारत लगातार अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने में लगा हुआ है। भारत अपने डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने में लगातार लगा हुआ है। तभी आए दिन मिसाइल टेस्टिंग और लॉन्च किया जा रहा है।
अमेरिका और रूस की ताकत में कोई इजाफा नहीं
वहीं अगर अमेरिका की बात करें तो अभी US के पास 3708 परमाणु हथियार है। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। रूस के पास 4380 परमाणु हथियार है। यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच आंकड़े में कमी आई है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: खड़गे रेल मंत्री थे तो क्या हुआ था? ट्रेन हादसे पर सवाल उठते ही BJP ने दिखा दी कांग्रेस की मार्कशीट
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 18 June 2024 at 16:32 IST