बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए BJP नेता नंद किशोर यादव का नामांकन

Nand Kishore Yadav: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nand kishore Yadav
वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव | Image: Facebook

Nand Kishore Yadav: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी है। नंद किशोर यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

दरअसल, यह बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी को हटाए जाने से खाली हुआ है, जिन्हें सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को मतदान किया जाएगा।

यादव को मिल चुकी है कई बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, बात करें नंद किशोर यादव की तो वह भाजपा के सात बार विधायक रहने के साथ-साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे हैं। नंद किशोर यादव का सबसे लंबा कार्यकाल पथ निर्माण मंत्री के रूप में रहा है। नंद किशोर यादव 1969 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भी रहे हैं।

भाजपा से है गहरा नाता

इतना ही नहीं नंद किशोर यादव 34 साल से भाजपा विधायक रहे हैं। वहीं, पार्टी के अंदर नंद किशोर यादव कान नाम बड़े यादव नेता के रूप में शामिल है। इसके अलावा, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2003 में नंद किशोर यादव को बिहार राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का संयोजक भी बनाया था। वहीं, 2013 में बिहार भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी ने नंद किशोर को नेता प्रतिपक्ष बनाकर बड़ा संदेश दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें : Valentine's Day: इन रोमांटिक मैसेजेस के साथ पार्टनर से कहें दिल की बात, पढ़ते ही हो जाएंगे इम्प्रेस

 

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड