नीतीश के पलटी मारते ही INDI गठबंधन पर ताबड़तोड़ हमले, अब Anurag Thakur ने उधेड़ी बखिया
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सहयोगियों को लगता है कि अगर वे कांग्रेस के साथ रहेंगे, तो उनका अपना वोट बैंक भी खिसक जाएगा।
- भारत
- 2 min read

Anurag Thakur attack on Congress: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने INDI गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपने ही सहयोगियों के साथ न्याय नहीं कर सकी। जब 'मोहब्बत की दुकान' में केवल नफरत ही नजर आने लगी तो उनके सहयोगी एक के बाद एक उनका साथ छोड़ने लगे। यहां तक कि कांग्रेस के बड़े नेता भी एक बाद दूसरे चाहे वो कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद जैसे नेता, मिलिंद देवड़ा और अन्य वरिष्ठ नेता जो केंद्र में मंत्री रहे या राज्यों में बड़े पदों पर रहे, कांग्रेस से दूर हो गए और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “उनके सहयोगियों को लगता है कि अगर वे कांग्रेस के साथ रहेंगे, तो उनका अपना वोट बैंक भी खिसक जाएगा।। चाहे वह ममता बनर्जी हों, डीएमके हो, एक बाद दूसरा आप देखिए महाराष्ट्र की तरह बाकी कई जगहों से भी आपको देखने को मिलेगा कि लोग अब कांग्रेस से किनारा करना शुरू करेंगे।”
ममता ने राहुल से मिलने से इनकार दिया- अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा, “एक के बाद दूसरा दल कांग्रेस से पीछा छुड़ा रहा है, एक बात तो साफ नजर आई की बंगाल में ममता बनर्जी अगर बंगाल में हैं , राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया और उन्हें समय नहीं दिया - क्या गठबंधन अभी भी कायम है? यह सवाल उठाता है।”
Advertisement
INDI गठबंधन छोड़ NDA में शामिल हुए नीतीश कुमार
बता दें कि INDI गठबंधन की शुरूआत करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘इंडी’ गठबंधन से नाता तोड़कर NDA में शामिल हो गए हैं। नीतीश ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और NDA में शामिल होकर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।