BJP President: 5 बार के विधायक और युवा नेता नितिन नबीन लेंगे जेपी नड्डा की जगह, बिहार सरकार में हैं मंत्री

BJP President: BJP ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जो जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Naveen will be BJP national working president
नितिन नबीन BJP के तत्काल प्रभाव से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए | Image: @JitinDabasBJP

BJP National Executive President Nitin Nabin: बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब वही पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

कौन है BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन?

नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं, नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं, वह बीजेपी नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। बांकीपुर से पांच बार विधायक बन चुके हैं। नितिन की उम्र 45 वर्ष है। ऐसे में बीजेपी की यह जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं। अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे तो उनकी उम्र उस वक्त 50 साल थी। तो इस तरह कहा जा सकता है कि नितिन नबीन को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है। 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: 400 गज के घर में चल रही थी नकली दवा फैक्ट्री

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड