"AIMIM आतंकी संगठन, असदुद्दीन ओवैसी बिन लादेन जैसा...", नीतेश राणे ने अल-कायदा से की AIMIM की तुलना, बैन लगाने की मांग

महाराष्ट्र मंत्री नीतेश राणे ने AIMIM को आतंकी संगठन बताते हुए असदुद्दीन ओवैसी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी। राणे ने कहा कि AIMIM वही काम कर रहा है जो अल-कायदा करता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और BJP नेता नीतेश राणे ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को सीधे तौर पर आतंकी संगठन करार दिया है। उन्होंने कहा कि AIMIM कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक आतंकी संगठन है, जो ISI और प्रतिबंधित PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) जैसा काम करती है।

नीतेश राणे का यह बयान नासिक के TCS धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में AIMIM के एक पार्षद पर आरोप लगने के बाद आया है। इस मामले में मुख्य आरोपी निदा खान को कथित तौर पर AIMIM पार्षद के घर में पनाह दी गई थी, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई की। राणे ने कहा कि AIMIM के जरिए जो काम हो रहा है, वह आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है।

नीतेश राणे का बयान

नीतेश राणे ने AIMIM को स्पष्ट शब्दों में आतंकी संगठन और असदुद्दीन ओवैसी को ओसामा बिन लादेन के समान बताया। उन्होंने कहा कि "जो काम बिन लादेन अल कायदा के माध्यम से करता था। वो ही काम अब ओवैसी AIMIM के माध्यम से कर रहे हैं। वो सिर्फ जिहाद ही करते हैं।"

"AIMIM आंतकी संगठन", बैन की मांग

राणे ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सांप्रदायिक तनाव फैलाने और गैर-कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से AIMIM पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा- 

Advertisement

"जैसे PFI और अल कायदा को बैन किया है, वैसे ही AIMIM को बैन कर देना चाहिए। यह एक आतंकी संगठन है।"

यह विवाद नासिक TCS मामले से जुड़ा है, जिसमें एक कर्मचारियों पर जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण का आरोप है। पुलिस की जांच में AIMIM के स्थानीय पार्षद का नाम सामने आने के बाद नीतेश राणे ने पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि AIMIM जैसे संगठन समाज में फूट डालने और युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CM पद की शपथ लेते ही काम पर जुटे सुवेंदु अधिकारी, सोमवार को होगी पहली कैबिनेट बैठक फिर पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर मंथन

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड