अपडेटेड 4 January 2024 at 19:58 IST

'भगवान राम जंगल में रहते थे, शिकार कर खाते थे मांस...', NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का घटिया बयान

शरद पवार गुट के NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर घटिया बयान दिया है। उनके विवादित बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है।

Follow : Google News Icon  
Jitendra Awhad
NCP नेता जितेंद्र आव्हाड | Image: ANI

राम भक्तों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। भव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो गया है। मगर कुछ नेता प्रभु श्रीराम को लेकर ही राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। कोई निमंत्रण को लेकर राजनीति कर रहा है तो कई मंदिर को लेकर। अब NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी श्रीराम को लेकर घटिया बयान दिया है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • प्रभु राम पर NCP नेता जितेंद्र आव्हाड का घटिया बयान
  • जानें जितेंद्र आव्हाड के किस बयान की हो रही है आलोचना
  • जितेंद्र आव्हाड पर कार्रवाई की उठी मांग

जितेंद्र आव्हाड भगवान राम को लेकर क्या कहा?

शरद पवार गुट के NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर घटिया बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 'राम हमारे हैं और वह बहुजन हैं। राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे। वो शिकार करके खाते थे। वो यहीं नहीं रूके, आगे उन्होंने 14 साल तक जंगल में रहने वाले राम शाकाहारी भोजन की तलाश में कहां जाते'। ये सही है या गलत? मैं हमेशा सही कहता हूं।

विवादित बयान की हर तरफ निंदा

अब NCP नेता के इस विवादित बयान की हर तरफ आलोचना हो रही है। विश्व हिन्दू परिषद ( VHP) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर जितेंद्र आव्हाड पर जुबानी हमला बोला, उन्होंने लिखा- कभी समाज कंटक व नमाजवादी सपा तो कभी आरजेडी, कभी डीएमके तो कभी कांग्रेस हिंदू धर्म ग्रंथों, मानविंदुओं व आस्था के केंद्रों पर हमलों से बाज नहीं आ रहे। अब तो शिवाजी की पावन धरा पर अपने नेता शरद पवार के सामने ही एनसीपी विधायक ने भगवान श्रीराम पर जैसा कीचड़ उछाला है वह, बेहद शर्मनाक, निंदनीय तथा सम्पूर्ण विश्व के राम भक्तों की भावनाओं को कचोटने वाला है।

Advertisement

विनोद बंसल ने क्या कहा

विनोद बंसल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ऐसे समय में, जब सम्पूर्ण विश्व रामोत्सव की तैयारियों में व्यस्त है, रंग में भंग डालने वाले ऐसे हिंदू द्रोही नेता के विरुद्ध ना सिर्फ शरद पवार अपितु सरकार भी कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करे।

जितेंद्र आव्हाड के बयान पर बीजेपी और अजित गुट के नेताओं में भी नाराजगी है। अजित गुट के NCP कार्यकर्ताओं ने मुंबई में आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। NCP कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अयोध्‍या राम मंदिर-सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 January 2024 at 09:31 IST