BREAKING: NCP नेता धनजंय मुंडे ने महाराष्ट्र के मंत्री पद से दिया इस्तीफा, CM फडणवीस ने किया स्वीकार
धनजंय मुडे ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सरपंच हत्या मामले में नाम आने के बाद CM फडणवीस ने उनसे इस्तीफा मांगा था।
- भारत
- 2 min read
Dhananjay Munde Resigns: धनजंय मुडे ने महाराष्ट्र का मंत्री पद छोड़ दिया है। CM फडणवीस के कहने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनके पीए प्रशांत जोशी इस्तीफा लेकर CM देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचे और उन्हें इसे सौंप दिया। फडणवीस ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है।
दिसंबर 2024 के संतोष देशमुख हत्याकांड में धनजंय मुडे के करीबी वाल्मीक कराड को मास्टरमाइंड बताया गया है। इसके बाद से ही महायुति गठबंधन पर उनके इस्तीफे का दबाव बन रहा था। इससे पहले जानकारी मिली थीं कि CM फडणवीस ने धनजंय मुडे से इस्तीफा देने को कहा था। धनंजय राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।
CM फडणवीस ने स्वीकार किया धनंजय मुंडे का इस्तीफा
धनंजय मुंडे के PA प्रशांत जोशी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर उनको इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे में उन्होंने मंत्री पद छोड़ने के लिए बीमारी का हवाला दिया है। CM फडणवीस ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल को भेज दिया है।”
हत्याकांड की क्रूरता जान सिहर जाएंगे
सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस में करीबी वाल्मीक कराड का नाम आने के बाद धनंजय मुंडे लगातार घिरे हुए थे। सरपंच की हत्या दिसंबर 2024 में हुई थी। उन्हें ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास को लेकर अगवा किया गया था। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई। मामले में वाल्मीक कराड समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
Advertisement
हाल ही में CID द्वारा मामले को लेकर जारी चार्जशीट में कराड को ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया। साथ ही जांच में आरोपियों के फोन में मिली तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें देखने मिला कि किस तरह से संतोष देशमुख के साथ क्रूरता की हदें पार की गई थीं। तस्वीरों में सरपंच संतोष देशमुख को निवस्त्र कर पाइप और कांटेदार डंडों से पीटते हुए देखा गया। एक तस्वीर में आरोपी सुदर्शन घुले को उनके चेहरे पर पेशाब करते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: औरंगजेब वाले बयान पर सपा नेता अबू आजमी कायम, कहा- कार्रवाई करना है तो करिए लेकिन वो खिलाफ होते तो 34% हिंदू उनके साथ…