अपडेटेड 19 March 2024 at 17:31 IST

हरियाणा में नायब सिंह कैबिनेट का हुआ विस्तार, विधायक कमल गुप्ता ने संस्कृत में ली शपथ, देखें List

हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को राजभवन में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Follow : Google News Icon  
Nayab Singh cabinet expanded in Haryana
हरियाणा में नायब सिंह कैबिनेट का हुआ विस्तार | Image: ANI

Cabinet expansion of Naib Singh Saini government : हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को राजभवन में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सबसे पहले शपथ बीजेपी विधायक कमल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद राज्यपाल ने सीमा त्रिखा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 
 

भाजपा नेता सुभाष सुधा और बिशम्बर सिंह ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

भाजपा नेता महिपाल ढांडा, असीम गोयल और डॉ अभे सिंह यादव ने हरियाणा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

कौन-कौन बने मंत्री?

Advertisement
  • डॉ. कमल गुप्ता
  • सीमा त्रिखा
  • सुभाष सुधा
  • बिशम्बर सिंह
  • महिपाल ढांडा
  • असीम गोयल
  • डॉ अभे सिंह यादव
     

इसे भी पढ़ें : जातीय समीकरण के जरिए BJP का राजस्थान में मिशन 25 पर फोकस, किन सीटों पर किसका पलड़ा भारी?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 19 March 2024 at 17:21 IST