पब्लिश्ड 19:06 IST, June 9th 2024
नीतीश के खास भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, मोदी कैबिनेट में मिलेगा कौन सा पद; ललन सिंह ने बताया सबकुछ
Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के PM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले JDU नेता ललन सिंह ने बताया कि मोदी कैबिनेट में कौन सा पद मिलेगा।
![lalan singh](https://img.republicworld.com/tr:w-800,h-450,q-75,f-auto/rimages/0836fdea-7326-11ed-8d80-642b405437aa1670084459831-170114425585616_9.webp)
Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की कुछ ही समय में शुरुआत हो जाएगी। नरेंद्र मोदी आज तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए पीएम पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं शपथ ग्रहण से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास और जनता दल यूनाइटेड के सांसद ललन सिंह मंत्री पद मिलने को लेकर बयान दिया है।
जदयू नेता ललन सिंब ने कहा, "प्रधानमंत्री और हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरोसा जताया है। भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास होगा। किसी मंत्रालय की हमने मांग नहीं रखी। ये प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है, वो किसे, किस विभाग के उपयुक्त समझते हैं।"
Modi 3.0 कैबिनेट से साफ हुआ इन मंत्रियों का पत्ता-
जनरल वीके सिंह(उत्तरप्रदेश),
स्मृति इरानी(उत्तरप्रदेश),
अजय भट्ट(उत्तराखंड),
मेनका गांधी(उत्तरप्रदेश),
संजीव बालियान(उत्तरप्रदेश), साध्वी निरंजन ज्योति
(उत्तरप्रदेश),
अजय मिश्रा टेनी(उत्तर प्रदेश)
यूपी कोटे से इन्हें मिलेगी जगह
राजनाथ सिंह -सांसद - लखनऊ
जितिन प्रसाद - सांसद -पीलीभीत
पंकज चौधरी - सांसद - महाराजगंज
कमलेश पासवान - सांसद - बांसगांव
अनुप्रिया पटेल - सांसद- मीरजापुर
एस पी सिंह बघेल - सांसद- आगरा
जयंत चौधरी (RLD) - राज्यसभा
बीएल वर्मा (BJP) - राज्यसभा
गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह
इसे भी पढ़ें: अयोध्या में BJP की हार पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, बोले- 'मंथरा जैसे लोगों ने वोट नहीं दिया'
अपडेटेड 19:08 IST, June 9th 2024