अपडेटेड 17 October 2024 at 13:59 IST
हरियाणा के 25वें सीएम बने नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
Haryana Cabinet: नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा में सरकार की कमान संभालेंगे, जबकी बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई है।
- भारत
- 3 min read

Haryana CM Nayab Singh Saini: नायब सिंह सैनी हरियाणा के 25वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधानसभा चुनावों में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद बीजेपी विधायक दल ने बुधवार को नायब सैनी को अपना नेता चुना था। सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा में सरकार की कमान संभालेंगे, जबकी बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई है।
अंबाला के मिजापुर माजरा में जन्मे नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वो इसी साल 12 मार्च, 2024 को पहली बार सीएम बने थे। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से स्नातक सैनी के राजनीतिक करियर की बात करें तो नायब सिंह सैनी 2014 में पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। वो सीएम बनने से पहले हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए और 2023 में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष थे।
अनिल विज बने मंत्री
नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। अनिल विज पिछले 7 बार से विधायक चुने जा रहे हैं। वो 1990 में पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे, इसके बाद से ये सिलसिला जारी है। अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वो लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं। 1970 में ABVP में शामिल हुए थे। 1974 में उन्होंने बैंक में नौकरी की और 1990 में पहली बार विधायक बने। उन्हें 2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। 71 साल के हैं अनिल विज की मनोहर सरकार में सेकेंड पोजीशन थी।
बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत
हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 October 2024 at 13:21 IST