अपडेटेड 8 February 2024 at 17:17 IST

लोकसभा चुनाव 2024 से मोदी सरकार लाई श्वेत पत्र, वित्त मंत्री ने किया पेश

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र की मोदी सरकार श्वेत पत्र लेकर आई है।

Follow : Google News Icon  
nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण | Image: pti

Lok Sabha elections 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लोकसभा के पटल पर भारत की अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र (White paper) रखा। इसमें सरकार ने UPA सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बारे में बताया है। सरकार ने 1 फरवरी को पेश किए गए अपने बजट में इसकी घोषणा की थी। इस श्वेत पत्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार और बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के 10 सालों के कार्यकाल की तुलना की गई है। 

वर्तमान मोदी सरकार का यह अंतिक बजट सत्र है, जो 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू हुआ था। इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों से पहले यह मौजूदा लोकसभा का आखिरी सत्र है। लोकसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री द्वारा लाए गए श्वेत पत्र पर चर्चा होगी। सरकार ने बजट में घोषणा की थी कि एनडीए सरकार के 10 साल के आर्थिक प्रदर्शन पर 'श्वेत पत्र' लाएगी।

एक फरवरी को संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीतारमण ने कहा था कि 2014 में सत्ता संभालने वाली मोदी सरकार ने सालों के संकट को पार कर लिया है और अर्थव्यवस्था को उच्च टिकाऊ विकास पथ पर मजबूती से रखा गया है।

'2014 में जब हमारी सरकार ने बागडोर संभाली, तो अर्थव्यवस्था को लगातार सुधारने और शासन प्रणालियों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी बहुत बड़ी थी। सरकार ने 'राष्ट्र-प्रथम' के हमारे दृढ़ विश्वास का सफलतापूर्वक पालन करते हुए ऐसा किया।'

एक फरवरी को की थी घोषणा

उन्होंने घोषणा की थी कि सरकार सदन के पटल पर एक श्वेत पत्र रखेगी, "यह देखने के लिए कि हम 2014 तक कहां थे और अब कहां हैं, केवल उन सालों के कुप्रबंधन से सबक लेने के उद्देश्य से। उन्होंने कहा था कि सरकार को लोगों के विश्वास और आशीर्वाद से अच्छे इरादों के साथ 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने में मदद मिली है। आने वाले सालों और दशकों में समर्पण और कड़ी मेहनत का फल साफ देखने को मिलेगा।

Advertisement

इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले वर्तमान सरकार का यह आखिरी संसद सत्र है, जो 9 फरवरी को समाप्त होने वाला था और इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 'तुम्हें CM बनाना मुश्किल है...आपके पीछे कोई मालदार आदमी नहीं', जब खड़गे ने सुनाई देवेगौड़ा की कहानी

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 February 2024 at 16:51 IST