अपडेटेड 10 January 2024 at 07:56 IST
INDI गठबंधन में हो सकती है मायावती की एंट्री! विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने दिए संकेत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि मायावती INDI गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं।
- भारत
- 2 min read

INDI Alliance: INDI गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां सीट शेयरिंग को लेकर एक दूसरे से बात कर रही हैं। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ में बहुजन समाजवादी पार्टी की एंट्री हो सकती है।
स्टोरी की 3 बड़ी बातें…
- INDI गठबंधन में हो सकती है मायावती की एंट्री!
- अखिलेश यादव ने विधायकों के साथ बैठक में दिए संकेत
- मायावती सीनियर नेता, सभी उनका सम्मान करें- अखिलेश
INDI गठबंधन में हो सकती है मायावती की एंट्री!
सूत्रों के मुताबिक, विधायकों से साथ बैठक में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि मायावती INDI गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी से बातचीत कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में बसपा के शामिल होने उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
Advertisement
सभी नेता मायावती का सम्मान करें- अखिलेश यादव
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती सीनियर नेता हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। मैं मायावती पर सिर्फ राजनीति टिप्पणी करता हूं, पार्टी के नेता भी बाकी मायावती का सम्मान करें।
Advertisement
कांग्रेस को मिल सकती हैं 10 सीटें- सूत्र
आरएलडी के नेता जंयत चौधरी को सीट देने पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो 8 सीटें मांग रहे हैं वो मेरे विश्वसनीय साथी है उन्हें 8 सीटें दी जाएगी। वहीं कांग्रेस को 10 सीटें तक दी जा सकती हैं। चंद्रशेखर उर्फ रावण को भी सीट देने पर विचार किया जा रहा है। बाकी सहयोगी दलों को भी सीटें उनकी ताकत के मुताबिक दी जाएंगी।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 January 2024 at 20:57 IST