अपडेटेड 17 February 2026 at 18:52 IST

'आपने लोकतंत्र को ध्वस्त किया, बांग्लादेश ने शांतिपूर्ण चुनाव कराया', CM ममता के बयान पर BJP का पलटवार- बंगाल को तुष्टीकरण...

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को 'तुगलकी कमीशन' कहकर आलोचना की और बांग्लादेश के शांतिपूर्ण चुनावों से भारत की तुलना की। TMC ने मतदाता सूची संशोधन में BJP पर पक्षपात का आरोप लगाया।

Follow : Google News Icon  
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee
CM ममता के बयान पर BJP का पलटवार | Image: ANI

ECI West Bengal SIR : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला किया है। उन्होंने चुनाव आयोग को 'तुगलकी कमीशन' करार देते हुए आरोप लगाया कि यह BJP के इशारे पर काम कर रहा है।

सीएम ममता ने आयोग पर 'टॉर्चर कमीशन' बताते हुए हिटलर और तुगलकी अंदाज में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने बांग्लादेश के हालिया चुनावों को शांतिपूर्ण और सहभागी बताते हुए भारत की चुनावी प्रक्रिया की तुलना की, जिस पर BJP के राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

BJP का पलटवार

BJP के अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विडंबना है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "जिस चुनाव को वह 'सहभागी' बता रही हैं, उसमें एक प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी को चुनाव लड़ने से प्रभावी रूप से रोक दिया गया था। अगर यही निष्पक्षता का पैमाना है, तो यह उनके लोकतांत्रिक मानकों के बारे में बहुत कुछ कहता है।"

अमित मालवीय ने तृणमूल और बांग्लादेश के बीच 'जमात' का संबंध जोड़ते हुए आरोप लगाया कि दोनों कट्टरवादी और महिला विरोधी हैं और इस्लामवादियों के चंगुल में हैं जो समाज को शरिया की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ममता को भारत की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के बजाय, समझाना चाहिए कि वह एक समझौतापूर्ण चुनावी प्रक्रिया को मॉडल क्यों मान रही हैं।

Advertisement

किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार

यह विवाद 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले गरमा रहा है। TMC का आरोप है कि चुनाव आयोग BJP के पक्ष में काम कर रहा है, जबकि BJP इसे राज्य सरकार की नाकामी बताती है। चुनाव आयोग ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि उनकी सरकार निष्पक्ष SIR प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग को पूरा सहयोग देगी, लेकिन किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वो जनता के हित में जेल जाने या किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं। ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं पीछे नहीं हटूंगी, अगर कुछ लोग 420 हैं, तो मैं 440 वोल्ट हूं।' 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Modi-Macron Meeting: PM मोदी बोले- भारत-फ्रांस की दोस्ती से दुनिया में स्थिरता आएगी, तो मैक्रों ने कहा- भारत के संबंध पर गहरा भरोसा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 18:52 IST