Annamalai Resigns: तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई ने नितिन नबीन को सौंपा इस्तीफा, क्या अब बनाएंगे अपनी पार्टी?

Annamalai quits BJP: पूर्व तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। अब वह गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Annamalai Quits BJP
अन्नामलाई ने छोड़ी बीजेपी | Image: ANI

Annamalai Resigns: तमिलनाडु की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। के. अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को इस्तीफा सौंप दिया। पूर्व तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के पार्टी से अलग होने की खबरें लगातार सामने आ रही थी।

अमित शाह से भी करेंगे मुलाकात

आज (2 जून) अन्नामलाई दिल्ली में ही हैं। उन्होंने सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी। इस दौरान अन्नामलाई ने अपना इस्तीफा दे दिया। खबरें हैं कि वह आज शाम 4 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिल सकते हैं।

क्यों अन्नामलाई ने छोड़ी BJP?

सूत्रों की मानें तो अन्नामलाई को BJP में अपना फ्यूचर नहीं दिख रहा था। पार्टी ने राज्यसभा जाने का भी प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पिछले साल उनको राज्य के अध्यक्ष पद से हटा दिया था, जिसके बाद वे नाराज चल रहे थे। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने केंद्र सरकार की तीन भाषा नीति का खुलकर विरोध करते हुए पार्टी से अलग रास्ता अपनाने के संकेत दिए थे।

कहा ये भी जा रहा है कि अन्नामलाई चाहते थे कि BJP तमिलनाडु में अकेले चुनाव लड़े। उन्हें भरोसा था कि पिछले कुछ सालों में पार्टी मजबूत हुई है। हालांकि, बीजेपी नेतृत्व ने AIADMK के साथ अपना गठबंधन फिर से शुरू किया। इस फैसले से अन्नामलाई खुश नहीं थे।

Advertisement

अब आगे क्या करेंगे? 

खबरें हैं कि अब अन्नामलाई का आगे का प्लान अपनी नई पार्टी बनाने का है। दिल्ली रवाना होने से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इन अटकलों पर कहा था कि वह दो दिनों में जवाब देंगे और अपना रुख स्पष्ट करेंगे। अन्नामलाई के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर नई पार्टी ‘मक्कल शक्ति अय्यकम’ (जनशक्ति आंदोलन) का झंडा और डिजाइन साझा किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कौन हैं अन्नामलाई? 

अन्नामलाई 2011 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी थे। 4 जून 1984 को तमिलनाडु के करूर जिले में जन्मे अन्नामलाई ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद IIM लखनऊ से MBA किया। वे 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे और 2019 में पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में आए। 2020 में BJP में शामिल होने के बाद उन्हें तेजी से तरक्की मिली और जुलाई 2021 से अप्रैल 2025 तक वे तमिलनाडु BJP के प्रदेश अध्यक्ष रहे। साफ-सुथरी छवि, आक्रामक अंदाज और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रुख के कारण वे खासतौर पर युवाओं में काफी लोकप्रिय हुए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बंगाल में अभी शिवसेना महाराष्ट्र मॉडल चल रहा है', TMC में टूट की अटकलों के बीच निलंबित नेता रिजू दत्ता का बड़ा बयान, कहा- 50 विधायक…
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड