BJP के झारखंड चुनाव घोषणापत्र के मुख्य बिंदु 3 अक्टूबर से जारी किए जाएंगे: हिमंत

Jharkhand election manifesto: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि भाजपा के झारखंड चुनाव घोषणापत्र के मुख्य बिंदु तीन अक्टूबर से जारी किए जाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा | Image: X/himantabiswa

Jharkhand election manifesto: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं को तीन अक्टूबर से जारी करना शुरू करेगी।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं और तारीखों की घोषणा अगले महीने किए जाने की संभावना है।

शर्मा ने पार्टी की चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं को तीन अक्टूबर से जारी करना शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की समापन रैली को संबोधित करेंगे।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू की गई भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का लक्ष्य दो अक्टूबर तक राज्य के 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करना है।

Advertisement

झारखंड में चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी शर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर घुसपैठियों को ‘‘संरक्षण देने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने के बाद घुसपैठियों को बाहर निकाल देगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में छाए बादल, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड