अपडेटेड 14 December 2024 at 09:36 IST

महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में रीजीजू की टिप्पणी पर IPU को लिखा पत्र

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू की टिप्पणी पर आईपीयू को पत्र लिखा है।

Follow : Google News Icon  
Mahua Moitra
णमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा | Image: ANI

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू पर लोकसभा में उन्हें धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने इस बारे में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) को पत्र लिखा है।

मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘किरेन रीजीजू ने संसदीय नियमों और प्रक्रिया का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए आज लोकसभा में मुझे खुलेआम धमकाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह रीजीजू के शब्दों को हटवा देंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।’’

मोइत्रा ने कहा, ‘‘इस निरंतर लैंगिक उत्पीड़न और धमकी के खिलाफ अंतर-संसदीय संघ को पत्र लिखा है।’’

Advertisement

लोकसभा में आज मोइत्रा की कुछ टिप्पणियों पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

मोइत्रा ने न्यायमूर्ति बी एच लोया की मृत्यु ‘समय से बहुत पहले’ होने की बात कही जिस पर सदन में हंगामा हुआ और केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने उन्हें ‘उचित संसदीय कार्रवाई’ की चेतावनी दी।

Advertisement

मोइत्रा ने सदन में ‘संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा’ में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: नवी मुंबई में 12 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, 13 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 09:36 IST