अपडेटेड 12 February 2024 at 16:15 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण का इस्तीफा, इन 12 MLA संग BJP में हो सकते हैं शामिल

Maharashtra Congress: पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। 12 विधायक अशोक चव्हाण के साथ BJP में शामिल हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Ashok Chavan resigns
महाराष्ट्र कांग्रेस से अशोक चव्हाण का इस्तीफा | Image: PTI

Maharashtra Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से महाराष्ट्र कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए दा रहे हैं कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अशोक चव्हाण अकेले नहीं है, उनके साथ करीब 12 विधायक बताए जा रहे हैं। 

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं और नांदेड़ से विधायक हैं। उन्होंने विधायक पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण ने कहा कि ‘आज मैंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत है। इसके लिए कोई कारण नहीं बताना चाहता। आगे क्या करना, 2 दिन बाद भूमिका स्पष्ट करुंगा।’ कांग्रेस के 12 विधायक अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इन 12 विधायकों में

  • सुरेश वारपुडेकर 
  • अमित जनक
  • विश्वजीत कदम
  • माधवराव पाटिल
  • संग्राम थोपटे 
  • कुनाल पाटिल
  • अमित देशमुख
  • धीरज देशमुख 
  • जितेश अंटापुरकर
  • डी पी सावंत

और राजुरकर सहित कई MLA और पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

आगे-आगे देखो होता है क्या? - देवेंद्र फडणवीस

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ऐसी अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा। चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी। चव्हाण  के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा- 'आगे-आगे देखो होता है क्या।

Advertisement

अशोक चव्हाण मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चव्हाण ने मुंबई में आदर्श आवासीय घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह 2014-19 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे।

ये भी पढ़ें: 'हमको पता चला कि कुछ लोग कमा रहे हैं...सबका जांच कराएंगे', विधानसभा में CM नीतीश का निशाना किधर?

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 February 2024 at 15:41 IST