महाकुंभ: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

Arjun Ram Meghwal: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ-2025 को "भारतीयता और मानवता का महापर्व" बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arjun Ram Meghwal
Arjun Ram Meghwal | Image: PTI

Arjun Ram Meghwal: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ-2025 को "भारतीयता और मानवता का महापर्व" बताया।

मेघवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आज प्रयागराज प्रवास के दौरान भारतीयता और मानवता के महा उत्सव 'महाकुंभ-2025' में सम्मिलित होकर मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के पावन संगम में पुण्य स्नान और ध्यान करते हुए संगम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ”

उन्होंने कहा कि अनादिकाल से अध्यात्म और आस्था के इस अनुपम संगम 'महाकुंभ' ने पूरे विश्व को समानता, समरसता और एकता का संदेश दिया है। उनके मुताबिक, महाकुंभ केवल भारत की ही नहीं, बल्कि वैश्विक आध्यात्मिकता का भी केंद्र है। मेला क्षेत्र में आयोजित 'हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा, “ हमारा संविधान एक जीवंत दस्तावेज है जो जीवन जीने की राह दिखाता है।”

केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री ने कहा, “हमारे संविधान में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की बात कही गई है। त्रिवेणी के संगम क्षेत्र में आयोजित यह भव्य महाकुंभ संविधान में वर्णित समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को प्रदर्शित कर रहा है।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 75 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीनों रंग और 24 तीलियां विभिन्न गुणों को प्रदर्शित करती हैं और इन गुणों को अपने जीवन में उतारने का मौका प्रदान करती हैं।

मेघवाल ने कहा कि संगम क्षेत्र में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ अभियान का आयोजन, इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के दौरान ही संपन्न होना विशेष महत्व रखता है। यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के एक साथ आने का प्रतीक है।”

Advertisement

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने ‘हमारा संविधान हमारा सम्मान अभियान’ की उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन किया और साथ ही न्याय विभाग के 2025 के कैलेंडर और अभियान पर आधारित लघु फिल्म को भी जारी किया। भारत के संविधान और नागरिकों के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए न्याय विभाग ने वर्षभर चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हमारा संविधान हमारा सम्मान/स्वाभिमान’ (एचएस2) की शुरुआत 24 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र से की थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ से बड़ी खबर, 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर; परिवार के 5 लोगों के कत्ल का आरोप
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड