अपडेटेड 5 January 2024 at 17:20 IST
राज्य में कानून व्यवस्था फेल, रोहिंग्याओं को संरक्षण, बंगाल बवाल पर BJP का TMC पर निशाना
BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बंगाल में गुंडों को पता है कि उन्हें ममता बनर्जी का संरक्षण है, इसलिए वो डरते नहीं है।
- भारत
- 2 min read

BJP Attack on TMC: बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले रोहिंग्या थे और रोहिंग्याओं को टीएमसी संरक्षण देती है। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त है ममता बनर्जी मस्त हैं।
ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए- बीजेपी
गौरव भाटिया ने कहा ममता बनर्जी ने भारत के कानून की शपथ ली लेकिन उसका पालन नहीं कर पा रही। भ्रष्टाचार की जांच के लिए ईडी अधिकारी जांच करने के लिए गए थे। लेकिन वहां उनपर हमला हो गया। जब उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस ने उनसे बात नहीं की। उन्हें चोट लगी है, ईडी के 2-3 अधिकारी घायल हुए हैं। यह हमला TMC के गुंडे, रोहिंग्याओं ने किया है। ममता बनर्जी रोहिग्याों को संरक्षण देती हैं। भाटिया ने कहा कि गुंडों को पता है कि उन्हें ममता बनर्जी का संरक्षण है, इसलिए वो डरते नहीं है। संविधान की शपथ लेने वाली ममता बनर्जी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने का अब हक नहीं है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो गया है। अराजकता चरम पर है। ममता बनर्जी के मन में आज सत्ता का सुख भोगना है। इस सरकार ने नया मॉडल पेश कर दिया है। ईडी के नोटिस पर अरविंद केजरीवाल खुद ईडी को आदेश देते हैं। हेमंत सोरेन इतने नोटिस के बाद भी नहीं आते, तेजस्वी यादव ने भी अनदेखी कर दी और अब ममता बनर्जी ने आज एक नया मॉडल दिया है। जांच करने आए अधिकारियों पर हमला हो रहा है। ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है।
ED की टीम पर हुआ हमला
बता दें कि राशन घोटाले के मामले मेंईडी पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी कर रही है। इसको लेकर ED की टीम उत्तर 24 परगना पहुंची थी। इस दौरान उपद्रवियों ने ईडी अधिकारियों को घेर लिया और हमला कर दिया। इस दौरान अधिकारियों की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।
Advertisement
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 5 January 2024 at 17:03 IST