J&K और हरियाणा एग्जिट पोल पर आया लालू यादव का बयान, मीसा भारती ने INDI की सरकार बनने का किया दावा

Lalu Yadav on Exit Poll: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Lalu Yadav Misa Bharti
लालू से पूछताछ पर मीसा भारती | Image: ANI, PTI

Lalu Yadav on Exit Poll: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों के दौरान सभी 90 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है जबकि हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त हुई। इसके बाद से एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए। अधिकतर एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पिछड़ते हुए दिखाया गया। अब इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पराजय’ करार दिया।

'इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी...'

वहीं एग्जिट पोल के नतीजों पर लालू यादव की बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती कहती हैं कि एग्जिट पोल कहता है कि इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। देश की जनता की सरकार बनेगी और भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।

एग्जिट पोल में किसे बहुमत?

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के नतीजों में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। वहीं 10 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सत्ता से विदाई हो सकती है।

Advertisement

दूसरी तरफ, अधिकतर एग्जिट पोल ने जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश का अनुमान व्यक्त किया है, हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना भी जताई गई है। कुछ एग्जिट पोल ने इस गठबंधन को बहुमत के करीब दिखाया है।

8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

हरियाणा में सभी 90 सीट के लिए शनिवार यानी 5 अक्टूबर को वोटिंग खत्म हो गई। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में सभी 90 सीट के लिए मतदान हुआ था। अब सभी की निगाहें चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है जो कि आठ अक्टूबर को आएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अगर हम बटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे', महाराष्ट्र के ठाणे में PM मोदी का बड़ा बयान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड