अपडेटेड 28 January 2024 at 12:47 IST
नीतीश कुमार पर उखड़ पड़े लालू यादव के नेता; बोले- अभी तो खेल शुरू हुआ है, आगे देखिए होता है क्या
नीतीश कुमार का इस्तीफा होते ही राष्ट्रीय जनता दल की पहली प्रतिक्रिया आई। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अभी खेल नीतीश ने शुरू किया है, जवाब तेजस्वी यादव देंगे।
- भारत
- 3 min read

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक बार फिर पाला बदल लिया है। रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अलग होकर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद बीजेपी (Bihar BJP) ने जदयू के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। नीतीश के इस्तीफे से अब लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राजद के नेता उखड़ पड़े हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को बुरा भला कहना शुरू कर दिया है। मृत्युंजय तिवारी यहां तक दावा कर रहे हैं कि तेजस्वी यादव सरकार बनाएंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा होते ही राष्ट्रीय जनता दल की पहली प्रतिक्रिया आई। राजद के प्रवक्ता इजाज अहमद ने कहा कि अपने स्वार्थ में युवाओं की नौकरी के मामले को इन्होंने नफरत की राजनीति की ओर धकेला है। इनको स्पष्ट रूप से ये बताना चाहिए था कि आखिर किस स्वार्थ के चलते वो बीजेपी के साथ जा रहे हैं।
राजद प्रवक्ता इजाज अहमद ने आगे कहा कि 9 अगस्त 2022 को लालू यादव ने आपको (नीतीश कुमार) आपके अस्तित्व को बचाया। आज आपने अपना अस्तित्व और समाजवादी सोच को गिरवी रख दिया है।
खेल नीतीश ने शुरू किया, जवाब तेजस्वी देंगे: मृत्युंजय
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार अब कहीं के नहीं हैं। जनता की अदालत में जवाब देना पड़ेगा। राजद नेता ने कहा कि हमें सत्ता नहीं, जनता की चिंता है। अभी 78 पर हैं, लेकिन हम 150 के पार जाएंगे।
Advertisement
मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि हम लोग नीतीश जी के पास नहीं गए थे, नीतीश ने ही आकर कहा था कि अब इनके नेतृत्व में लड़ेंगे। अभी खेल नीतीश ने शुरू किया है, जवाब तेजस्वी यादव देंगे। तेजस्वी यादव सरकार बनाएंगे। अभी तो खेल शुरू हुआ हैं, आगे देखिये होता है क्या। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास राजनीतिक पूंजी नहीं बचा है। बीजेपी और जदयू को जनता सबक सिखाएगी।
यह भी पढे़ं: CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया- महागठबंधन में स्थिति ठीक नहीं लगी
Advertisement
मनोज झा ने कराया बीजेपी और राजद का फर्क
इसके बाद राजद के नेता मनोज झा का बयान भी सामने आया। नीतीश के इस्तीफे के बाद उन्होंने बीजेपी और राजद का फर्क कराया। मनोज झा ने अपने बयान में कहा, 'नीतीश कुमार ने 8 अगस्त 2022 को इस्तीफा देने के बाद सीधे राबड़ी आवास पहुंचे और वहां जाकर महागठबंधन के विधायकों और विशेषकर राबड़ी देवी के सामने हाथ जोड़कर, झुककर 2017 में गठबंधन तोड़ने के लिए माफी मांगी।
मनोज झा ने आगे कहा, 'पैदल ही सभी विधायकों को लेकर CM हाउस गए। लेकिन अब बीजेपी विधायक देखिए, खुद चलकर सीएम हाउस जा रहे है और नीतीश उन्हें 2022 में लात मारने के लिए माफी भी नहीं मांगेंगे।'
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 28 January 2024 at 12:34 IST