'संदीप घोष को मिलना चाहिए थर्ड डिग्री... बंगाल बन रहा मिनी पाकिस्तान', BJP नेत्री का ममता पर हमला

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि संदीप घोष को थर्ड डिग्री मिलना चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee
ममता बनर्जी | Image: PTI

कोलकाता रेप केस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अग्निमित्रा पॉल का गुस्सा ममता सरकार पर फूटा। उन्होंने ममता सरकार पर पश्चिम बंगाल को मिनी पाकिस्तान बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को थर्ड डिग्री देने की मांग की।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "ममता बनर्जी ने जानबूझ कर केस को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की। संदीप घोष को थर्ड डिग्री टार्चर  दिया जाना चाहिए। आज बंगाल मिनी पाकिस्तान बन रहा है।"

अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों में शामिल बच्चों और बुजुर्गों पर पथराव किया गया, जिसकी तस्वीरें मेरे पास हैं। लाठीचार्ज किया, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें केमिकल मिला हुआ था। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। नाबालिग से लेकर बुजुर्गों तक पर अत्याचार हो रहा है। ऐसे में हम विरोध कर रहे हैं तो हम पर पुलिस का अत्याचार कराया जा रहा है। हमारा विरोध जारी रहेगा।

अग्निमित्रा पॉल ने ममता सरकार को घेरा

इस दौरान अग्निमित्रा पॉल ने कहा- "वे घृणित मनोवृत्ति के साथ घूम रहे हैं। पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को अमान्य कर दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर रसायन मिश्रित वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वे राज्य की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ हैं। हम विरोध जारी रखेंगे।"

Advertisement

वहीं पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "कल से लेकर आज तक 7 घटनाएं घटी हैं, इससे TMC का सीधा संबंध है। कूचबिहार में एक TMC पंचायत सदस्य के पति को गिरफ्तार किया गया है, मध्यमग्राम में एक TMC पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जड़ और सूत्रधार ममता बनर्जी हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। कल से लेकर आज तक ऐसी 7 घटनाएं हुई हैं, कूचबिहार, मध्यमग्राम, हावड़ा, इलमबाजार से लेकर पूरे राज्य में 7 घटनाएं हुई हैं, 3 जगहों पर TMC पंचायत और नेता सीधे तौर पर शामिल हैं। हमें सिर्फ न्याय चाहिए लेकिन ममता बनर्जी का इस्तीफा और यहां राष्ट्रपति शासन लगाना बंगाल की जमीनी हकीकत है, इसे स्वीकार करना होगा।"

इसे भी पढ़ें: 'संत और योगी सत्ता का गुलाम नहीं होता...',चंदौली में बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में बोले CM योगी

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड