राहुल गांधी के 'लोकतंत्र खत्म' वाले बयान पर किरेन रिजिजू का तीखा पलटवार, कहा- अब उन्हें सुधर जाना चाहिए; IMF के आंकड़ों का क्यों दिया हवाला?

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के देश में ‘लोकतंत्र खत्म’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के बारे में बात की, 'वोट चोरी' का आरोप लगाया और दावा किया कि भारत में लोकतंत्र नहीं है। अगर भारत में लोकतंत्र नहीं होता, तो वे विरोध-प्रदर्शन करने, पीएम मोदी, बीजेपी और सरकार पर अपमानजनक टिप्पणियां करने में कैसे सक्षम होते?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kiren Rijiju Rahul Gandhi
किरेन रिजिजू राहुल गांधी | Image: X/Republic

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अमेरिका में राहुल गांधी की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे विदेश जाते हैं, देश में जो चाहे करते हैं। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री को अपशब्द भी कहते हैं। इतनी आजादी मिलने के बाद उन्हें यह नहीं बोलना चाहिए कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है।

रिजिजू ने गुरुवार को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, 'हम राहुल गांधी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते लेकिन विपक्ष के नेता होने के नाते जब वे विदेश जाकर भारत के बारे में बहुत गलत बयान देते हैं, तो हमें आपत्ती दर्ज करनी ही पड़ती है। अब उन्हें सुधर जाना चाहिए, अमेरिका या अन्य देशों में जाकर यह बोलना कि भारत की अर्थव्यवस्था खत्म हो गई है, बिल्कुल गलत है।'

…तो राहुल PM पर अपमानजनक टिप्पणी कैसे करते हैं?- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के देश में ‘लोकतंत्र खत्म’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा, 'उन्होंने लोकतंत्र के बारे में बात की, 'वोट चोरी' का आरोप लगाया और दावा किया कि भारत में लोकतंत्र नहीं है। अगर भारत में लोकतंत्र नहीं होता, तो वे पूरा दिन विरोध-प्रदर्शन करने, पीएम मोदी, बीजेपी और सरकार पर अपमानजनक टिप्पणियां करने में कैसे सक्षम होते? अगर लोकतंत्र नहीं होता, तो उन्हें सुबह से रात तक बोलने की आजादी कहां से मिलती? भारत में एक आम इंसान से लेकर किसी राजनीतिक नेता तक हर कोई दिन भर अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है। भारत एक बेहद खुली लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में काम करता है; फिर भी इस आजादी का इस्तेमाल करने के बावजूद वे दावा करते हैं कि यहां लोकतंत्र या अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। आखिर वे क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं?'

राहुल गांधी कांग्रेस-विपक्ष को नीचे गिरा रहे- रिजिजू

उन्होंने आगे कहा, 'पूरी दुनिया मानती है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। मैं कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी केवल खुद को, अपनी पार्टी को और पूरे विपक्ष को और ज्यादा नीचे गिराने का काम कर रहे हैं। कोई भी सच्चा भारतीय यह नहीं चाहेगा कि उसका कोई देशवासी विदेश जाकर अपने ही देश के बारे में बेतुकी बातें करे।'

Advertisement

कांग्रेस के दौर में गरीबी कभी खत्म नहीं हुई- रिजिजू

वे आगे कहते हैं, 'IMF के आंकड़ों से पता चलता है कि 2011 से 2023 के बीच, भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। 50 करोड़ लोग घोर गरीबी से बाहर निकले हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से गरीबी कम करने का रिकॉर्ड बनाया है। आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने कितनी बार 'गरीबी हटाओ' का वादा करके वोट मांगे और सत्ता में आई। लेकिन क्या कांग्रेस के दौर में सचमुच गरीबी खत्म हुई? आज मोदी जी के नेतृत्व में हम एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां गरीबी लगभग खत्म हो चुकी है और हम 'विकसित भारत' की राह पर आगे बढ़ चुके हैं।'

यह भी पढ़ें: CM योगी आज जाएंगे गोरखपुर, पीड़ित परिजनों से कर सकते हैं मुलाकात; कल अखिलेश की रैली में BJP नेता के बेटे की हुई थी मौत

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड