'PM मोदी और BJP से नफरत छोड़ें': किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा तंज, दी सफलता की 7-सूत्रीय सलाह

किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें सफलता के लिए 7-सूत्रीय सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इन बातों पर अमल करने से कांग्रेस पार्टी को संसद में अधिक सीटें जीतने में मदद मिल सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kiren Rijiju offers 7-point mantra for success to Rahul Gandhi
'PM-BJP से नफरत छोड़ें', रिजिजू ने राहुल को सफलता के दिए 7-सूत्रीय मंत्र | Image: ANI/Republic

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी पर तीखा तंज कसते हुए सफलता के लिए 7-सूत्रीय सलाह दी है। रिजिजू ने बताया कि इन बातों पर अमल करने से कांग्रेस पार्टी को संसद में अधिक सीटें जीतने में मदद मिल सकती है।

किरेन रिजिजू ने एक्स पोस्ट में कहा गुप्त विदेशी दौरों से बचना से लेकर भारत-विरोधी एजेंडा रखने वाले लोगों से नहीं मिलना चाहिए और भारत के संविधान का सम्मान करना चाहिए,  जैसे सफलता के लिए 7-सूत्रीय सलाह दी है। इस दौरान उन्होंने परिवारवादी राजनीति को खत्म करके कांग्रेस को लोकतांत्रिक तरीके से काम करने देना चाहिए की भी सलाह दी।

रिजिजू का राहुल को सफलता के लिए 7-सूत्रीय मंत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को सफलता के 7-सूत्रीय मंत्र की सलाह देते हुए एक्स पर कहा कि "अगर राहुल गांधी जी ये काम करें, तो कांग्रेस पार्टी अधिक सांसद जिता सकती है।

  • 1. भारत में अधिक समय बिताएं और बार-बार होने वाले गुप्त विदेशी दौरों से बचें। 
  • 2. वरिष्ठों का सम्मान करें और बड़ों से बहुमूल्य सीख लें, जो कि भारतीय परंपरा है। 
  • 3. भारत-विरोधी लोगों से न मिलें और उनके एजेंडे को बढ़ावा देना बंद करें।
  •  4. भाजपा, RSS और मोदी जी के प्रति गहरी नफरत खत्म करें। भाजपा को दुश्मन नहीं, बल्कि एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानें। 
  • 5. संसद को अधिक गंभीरता से लें और सांसदों को बहसों और चर्चाओं में हिस्सा लेने दें। 
  • 6. भारत के संविधान का सम्मान करें और संवैधानिक संस्थाओं का आदर करें। 
  • 7. कांग्रेस पार्टी को एक लोकतांत्रिक दल के रूप में काम करने दें और परिवारवादी राजनीति को खत्म करें।

PM मोदी को चुनौती देने के बाद रिजिजू का तंज

किरेन रिजिजू कि यह टिप्पणी तब आई जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने की बहस के लिए फिर से चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि वे पांच मिनट के भीतर साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री एक 'देश-द्रोही' हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें कंट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

'कांग्रेस-INDI ब्लॉक लोकतंत्र के लिए खतरा', छत्तीसगढ़ के CM साय

वहीं, राहुल गांधी द्वारा PM मोदी को चुनौती देने वाली टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ही नेता प्रतिपक्ष पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा "लोकतंत्र को कांग्रेस और INDI गठबंधन से खतरा है। यह वही कांग्रेस है जिसने अपने स्वार्थ के लिए बार-बार लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने देश में आपातकाल थोपा था।

आपातकाल के दौरान, कांग्रेस ने गैर-कांग्रेसी नेताओं को जेल में डाल दिया और प्रेस की स्वतंत्रता को दबा दिया। कई मौकों पर, उन्होंने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करके लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्य सरकारों को भी भंग कर दिया। आज, कांग्रेस और INDI गठबंधन का लोकतंत्र के बारे में बात करना वाकई हास्यास्पद है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 'TMC दफ्तर' से ₹1.2 करोड़ बरामद, पुलिस कार्रवाई को पार्टी ने बताया 'मनगढ़ंत साजिश'
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड