राजनीति में "सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड" केजरीवाल, पंजाब की महिलाओं को धोखा दिया: पंजाब कांग्रेस

कांग्रेस की पंजाब इकाई ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चुनावी वादे के नाम पर राज्य की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal | Image: Video Grab

Arvind Kejriwal: कांग्रेस की पंजाब इकाई ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर चुनावी वादे के नाम पर राज्य की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि केजरीवाल राजनीति में "सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड" है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश के कुछ अन्य नेताओं ने यहां विजय चौक में केजरीवाल के खिलाफ मार्च किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं जिन पर "पंजाब में महिलाओं को देकर धोखा, झूठे मांग रहे हैं दिल्ली में मौका" तथा कुछ और नारे लिखे थे।

उन्होंने " केजरीवाल फर्जीवाल" के नारे भी लगाए। इस मार्च में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा कुछ अन्य नेता भी शामिल हुए। माकन ने एक बार फिर कहा कि केजरीवाल "फर्जीवाल और राष्ट्र विरोधी" हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वडिंग ने संवाददाताओं से कहा, "आप की सरकार ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे। पंजाब में आप की सरकार बने हुए तीन साल होने को हैं। लेकिन आज पंजाब के लोग इन वादों के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनता ने चुनावों में इनके वादों पर भरोसा करते हुए इन्हें बहुमत दिया था।"

उन्होंने कहा, ‘‘ आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि वे पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देंगे। अब ऐसा ही वादा दिल्ली की महिलाओं से किया है। लेकिन जब इन वादों पर केजरीवाल जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया कि वे यह पैसा कहां से लाएंगे, इसका बजट कहां से आएगा?"

Advertisement

वडिंग ने कहा कि केजरीवाल पर दिल्ली को भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राजनीति में सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड अरविंद केजरीवाल है। उन्होंने कहा, ‘‘ पंजाब में आप की सरकार को तीन साल होने को हैं और हमारे यहां आजतक महिलाओं को एक रुपया नहीं दिया। अब केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए देने की बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, "दिल्ली की महिलाओं और लोगों से मेरी गुजारिश है कि आपको आप के झांसे में नहीं आना है क्योंकि इन्होंने न तो पंजाब में रुपये दिए और न दिल्ली में देंगे।"

Advertisement

बाजवा ने कहा कि दिल्ली की जनता को कांग्रेस को मौका देना चाहिए क्योंकि शीला दीक्षित के नेतृत्व में किए गए विकास का ट्रैक रिकॉर्ड उसके पास है।

यह भी पढ़ें: 'जब इरादे नेक, तो नतीजे भी संतोषजनक...', ग्रामीण भारत महोत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड