अपडेटेड 6 May 2024 at 14:24 IST
लालू-सोरेन का परिवार देश लूटने वाला, सरकार के एक्शन पर दर्द तो होगा ही; ED रेड पर बोले सम्राट चौधरी
झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजय लाल के घरेलू नौकर के यहां छापेमारी में करोड़ों का कैश बरामद किया है।
- भारत
- 3 min read

लोकसभा चुनावों ( Loksabha Election) के बीच झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ईडी ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के निजी सचिव संजय लाल के घरेलू नौकर के यहां छापेमारी में करोड़ों का कैश बरामद किया है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में नोटों के गड्डी के साथ-साथ गहने-जेवर और कई जरूरी कागजात भी बरामद किए गए हैं।
छापेमारी की वीडियो में सामने आया है। वीडियो में एक कमरे में नोटों की गड्डियां फैली हुई दिखाई दे रही हैं जो कथित तौर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर की बताई जा रही हैं। 500-500 के नोटों की गड्डियां दिख रही है। नोटों की गिनती लगातार की जा रही है। छापेमारी के दौरान काफी ज्वेलरी भी बरामद की गई है। राज्य सरकार के मंत्री करीबी के यहां से करोड़ों की कैश बरामदगी पर विपक्ष हमलावर है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर पर भी BJP गंभीर आरोप लगा रही है।
सम्राट चौधरी ने सोरेन परिवार पर लगाया गंभीर आरोप
ED द्वारा रांची में कई ठिकानों पर हो रही छापेमारी पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ये सब लुटेरे हैं, लालू प्रसाद का परिवार हो, शिबू सोरेन का परिवार हो ये देश को लूटने वाले हैं। इन पर जब सरकार कार्रवाई करती है तो दर्द तो होगा ही।"
ये सब टेंडर मैनेज करते हैं-निशिकांत दुबे
ईडी की कार्रवाई पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 6-7 महीने पहले वीरेंद्र राम के यहां रेड हुई थी उसके पास डायरी पकड़ी गई थी जिसमें कई विधायकों का नाम था और मंत्री आलमगीर आलम के सचिव का नाम था कि ये सब टेंडर मैनेज करते हैं। उसी के सिलसिले में ED ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है। इसकी जांच होनी चाहिए।
Advertisement
झारखंड में ईडी की छापेमारी
बता दें कि 2019 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के एक मातहत के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले को अपने हाथ में ले लिया। ईडी ने फरवरी 2023 में वीरेंद्र के राम को गिरफ्तार कर लिया था। 21 फरवरी, 2023 को रांची, जमशेदपुर, झारखंड, बिहार के साथ-साथ दिल्ली में छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें पकड़ा था। इसी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने अब बड़ी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: 500-500 की गड्डियां, कमरे में लगा नोटों का अंबार...झारखंड में ED का एक्शन; आलमगीर आलम से है कनेक्शन
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 6 May 2024 at 14:24 IST