कांग्रेस सरकार के मंत्री को भगवा रंग के मोबाइल से भी दिक्कत, इरफान अंसारी ने BJP पर लगाया सांस्कृतिक साजिश का आरोप

Irfan Ansari News : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मोबाइल फोन के भगवा रंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ने देश में अजीब माहौल बना दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Irfan Ansari Controversial Statement : झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक बार फिर अपने विवादास्पद बयानों से सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उनका निशाना बना है मोबाइल फोन का 'भगवा रंग', जिसे वे BJP की 'सांस्कृतिक साजिश' का प्रतीक बता रहे हैं। यह बयान न केवल हास्यास्पद लगता है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे कुछ राजनेता राजनीतिक लाभ के लिए सामान्य चीजों को भी सांप्रदायिक रंग देने से नहीं चूकते।

अपने बयान में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि "अजीब माहौल पैदा हो रहा है, इन्होंने मोबाइल का कलर भी भगवा कर दिया। हमको एक भगवा मोबाइल गिफ्ट में दे रहा था, जब दिया तो देखते हैं भगवा कलर है, हमने कहा हमें नहीं चाहिए, हटाओ... हटाओ..., गेट आउट..."। उन्होंने आगे तंज कसते हुए पूछा, "अब कोई सतरंगी रंग देश में नहीं रहेगा? कर दो एक ही रंग, क्या दिक्कत है?"

भगवा रंग से क्या दिक्कत?

भगवा रंग हिंदू संस्कृति में अग्नि, ऊर्जा और त्याग का प्रतीक है। उस रंग को इरफान अंसारी नेता 'सांस्कृतिक आक्रमण' का हथियार बना देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या मोबाइल फोन का रंग बदलना वाकई कोई माहौल पैदा करने वाली साजिश है? या यह महज एक नेता की फ्रस्ट्रेशन का इजहार है, जो सत्ता के कुर्सी पर टिके रहने के लिए हर मुद्दे को ध्रुवीकरण का माध्यम बना रहा है?

अकबर को बताया महान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने NCERT के इतिहास की किताबों से अकबर से महान और टीपू सुल्तान से महान जैसे शब्दों को हटाने पर भी आपत्ति जताई। मुगल सम्राट अकबर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "जो ग्रेट है, वो ग्रेट ही रहेगा, अकबर द ग्रेट, वो है ग्रेट। नामों को बदल देने से इतिहास नहीं बदलता, BJP मूर्ख बना रही है।" 

Advertisement

आपको बता दें, NCERT की किताबों में इन बदलावों के अनुसार, ऐतिहासिक पात्रों को हटाया नहीं गया है, बल्कि 'महान' शब्द को हटा दिया गया है, ताकि छात्रों को उनके क्रूर कृत्यों और ऐतिहासिक संदर्भ के बारे में पता चल सके।

SIR को लेकर BJP पर आरोप

झारखंड सरकार के मंत्री ने SIR को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी नहीं, SIR जीता है। बंगाल में किसी भी कीमत पर SIR लागू नहीं करने देंगे। गुजरात और राजस्थान में ये लोग SIR नहीं करेंगे, ये वहां SIR करेंगे जहां बीजेपी सरकार नहीं है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'बिहार छोड़ना होगा...', गृह मंत्री बनते ही एक्शन में दिखे सम्राट चौधरी, कहा- अब अपराधियों की खैर नहीं

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड