ED की हेमंत सोरेन की तलाश के बीच निशिकांत दुबे का दावा- 'पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव'

झारखंड CM हेमंत सोरेन पिछले दो दिनों से लापता हैं। ED की टीम उनकी तालाशी में जुटी है। इस बीच BJP सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा दावा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nishikant Dubey & Hemant Soren
निशिकांत दूबे और CM हेमंत सोरेन | Image: ANI/PTI

Jharkhand Money Laundering Case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED Raid) के टीम सोमवार को दिन भर हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर डेरा डाली रही है। मगर हेमंत सोरेन को कोई अता पता नहीं चला। वो पिछले दो दिनों से लापता हैं। ED की टीम दिल्ली और रांची में हेमंत सोरेन घरों की तलाशी ली। इस बीचे BJP सांसद निशिकांत दुबे बड़ा दावा किया है।

बता दें कि ED टीम CM हेमंत सोरेन से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करना चाहती है। उन पर आरोप हैं कि सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध खरीद फरोख्त की गई थी। ईडी ने इस मामले में कई सरकारी दस्तावेज भी बरामद किए थे, जिसमें जमीन को भू-माफियाओं के पक्ष में फर्जी हस्तानांतरण किया गया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए हेमंत सोरेन भागते फिर रहे हैं। इस बीच BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया X पर एक के बाद एक ट्विट कर कई बड़े दावे किए हैं।

हेमंत सोरेन ने लापता होकर मान सम्मान मिट्टी में मिला दिया-निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे हेमंते सोरेन को लापता मुख्यमंत्री बताया। निशिकांत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज झारखंड के लोगों का मान सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया।' इसके बाद BJP सांसद ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ये सब खेल अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड की अगली CM बनाने के लिए खेल रहे हैं।

कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव-निशिकांत दुबे

निशिकांत ने सोशल मीडिया पर लिखा,हेमंत सोरेन जी ने अपने यानि झामुमो व कांग्रेस तथा सहयोगी विधायकों को रांची समान तथा बैग के साथ बुलाया है। सूचना अनुसार कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव है । मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि @dir_ed के पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर अपने अवतरित होने की घोषणा करेंगे।

Advertisement

ED ने हेमंत के आवास के जब्त किए ये सामान 

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम जब सोमवार को हेमंत सोरेन के घर से बाहर निकली तो एक बैग साथ में था। साथ में ईडी ने सोरेन के घर के एक कार जब्त की है। बताया जा रहा है कि सोरेन के घर से जिस BMW कार  को ईडी की टीम साथ लेकर गई है उसका नंबर- HR 26EM 2836 है। फिलहाल हेमंत सोरेन का अता- पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में बीजेपी JMM पर हमलावर हो रही है।

यह भी पढ़ें: ना दिल्ली, ना रांची, कहां हैं झारखंड के CM हेमंत सोरेन?

Advertisement
Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड