अपडेटेड 6 May 2024 at 07:26 IST

किसकी गलती है… CM सोरेन का BJP के 'घुसपैठियों को संरक्षण देने' वाले बयान पर पलटवार

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा के उन आरोपों को खारिज किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है।

Follow : Google News Icon  
Champai Soren
चंपई सोरेन | Image: ANI

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भाजपा के उन आरोपों को खारिज किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में उन्होंने पूछा कि ये घुसपैठिये झारखंड में कहां से आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि घुसपैठिये झारखंड में आ रहे हैं और जनसांख्यिकी बदल रहे हैं। वैसे, ये घुसपैठिए कहां से आ रहे हैं? और झारखंड सरकार को अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी कब मिली? राजनीति करने के बजाय उस सीमा को 'सील' क्यों नहीं किया जाता? यह किसकी गलती है?''

Advertisement

सोरेन ने कहा कि झारखंड में बिना आधार के राशन कार्ड भी नहीं बनते।

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 07:26 IST