अपडेटेड 3 February 2024 at 20:21 IST

बाबा बैद्यनाथ का मंदिर 22 जनवरी को नहीं सजा लेकिन आज राहुल गांधी...कांग्रेस पर बरसे निशिकांत दुबे

Nishikant Dubey on Congress: राहुल गांधी आज बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करेंगे। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ निशिकांत दुबे ने निशाना साधा कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Follow : Google News Icon  
Nishikant Dubey Rahul Gandhi Congress
डॉ निशिकांत दुबे राहुल गांधी | Image: @NishikantDubey-X/PTI

Nishikant Dubey on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों न्याय यात्रा (Nyay Yatra Congress) में लगे हुए हैं। अपनी न्याय यात्रा के साथ वो आज झारखंड पहुंच रहे हैं। अपनी न्याय यात्रा के दौरान पहली बार कांग्रेस नेता बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले हैं। यहां पर वो बाबा बैद्यनाथ का दर्शन भी करेंगे। इस लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ निशिकांत दुबे ने कांग्रेस समेत झारखंड सरकार पर निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा, "22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विराजमान के समय पूरे देश में मंदिर सजा लेकिन बाबा बैद्यनाथ जी का मंदिर देवघर नहीं सजा। आज मुस्लिम तुष्टिकरण के ध्वज वाहक सांसद राहुल गांधी जी के लिए मंदिर सजाया गया है । यह है कांग्रेस व झारखंड सरकार। जानकारी के लिए इस मंदिर के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।"

कांग्रेस को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता ने ली चुटकी

हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने कहा कि यह निश्चित नहीं है कि कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी जीत पाएगी। इसे लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने चुटकी लेते हुए कहा, ''40 सीटें बहुत ज्यादा हैं, उन्होंने (ममता बनर्जी) ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह कांग्रेस के प्रति थोड़ी भावुक हैं। मुझे लगता है कि वे 10 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेंगे।''

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 3 February 2024 at 14:16 IST