'मोकामा कत्लगाह था... कार्रवाई तो हो गई, अब सवाल के घेरे में तेजस्वी हैं ', अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोली JDU, विपक्ष ने क्या कहा?

अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। अब JDU ने तेजस्वी यादव को सवालों के घेर में खड़ा किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anant Singh After Arrest in Dularchand Yadav Murder Case
दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह गिरफ्तार | Image: ANI

मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में पटना पुलिस ने बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें राजधानी पटना लाया गया, जहां मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी। अब अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक की प्रतिक्रिया आई है। इस कार्रवाई के बाद अब JDU तेजस्वी यादव से सवाल पूछ रही है।


अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, मेरी जन्मभूमि मोकामा है, 2005 से पहले के मोकामा की बात करें तो यह कत्लगाह बना हुआ था। आए दिन यहां आपराधिक घटनाएं होती रहती थी। बेटे की मौत पर पिता को रोने तक का अधिकार नहीं था। मगर नीतीश कुमार के शासनकाल में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। दुलारचंद हत्यकांड की घटना ने सामाजिक सौहार्द को झकझोर दिया था, मैंने पहले भी कहा था आरोपी पर शख्त कार्रवाई होगी।

JDU ने तेजस्वी से पूछे ये सवाल

जेडीयू प्रवक्ता ने आगे कहा, नीतीश कुमार के शासकाल में अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई होती है। चुनाव  हमने पहले भी कहा था की अपराध के मामले में हम जाति देखते है ना धर्म देखते हैं ना वंश देखते है ना गोत्र देखते है तो कारवाई तो हो गई। वहीं, तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए नीरज कुमार ने कहा कि हमने तो कार्रवाई करके दिखा दिया। अब रीतलाल यादव पर तेजस्वी क्या कहेंगे? भागलपुर जेल में बंद दानापुर से RJD विधायक रीतलाल को कैसे टिकट मिला? ADR की रिपोर्ट है, 76% टिकट RJD ने अपराधिक छवि वाले लोगों को दी है। इस पर तेजस्वी कुछ कहेंगे।

दबाव में की गई कार्रवाई-RJD

वहीं, राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, "गिरफ़्तारी में देरी क्यों हुई? जब सरकार और प्रशासन की फजीहत हो रही थी, तेजस्वी यादव लगातार सवाल उठा रहे थे, ऐसे में सरकार ने खुद को फजीहत से बचाने के लिए खानापूर्ति के तौर पर ये गिरफ़्तारी की है। ये गुंडागर्दी है। इसमें इतनी देरी क्यों हुई, इस देरी पर सवाल उठ रहे हैं। ये सिर्फ दबाव में किया गया, जो सवाल उठ रहे थे, सरकार की जो फजीहत हो रही थी उसके लिए ये खानापूर्ति की गई।"

Advertisement

बिहार में कानून का राज है-BJP

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मोकामा हत्याकांड पर कहा, "बिहार में कानून का राज है और पुलिस को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। कानून अपना काम कर रहा है, उसके बाद अदालत है और मामला अदालत में भी जाएगा। अदालत इन सब पर बारीकी से नज़र रखती है और फिर उचित निर्णय लेती है।"

नीतीश के शासन में न्याय होता है-केशव प्रसाद मौर्य 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने JDU के मोकामा उम्मीदवार अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, "कानून-व्यवस्था दुरुस्त है। चुनाव के दौरान ऐसी घटना होना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने गिरफ्तारी भी कीं। नीतीश कुमार की सरकार में कोई पक्षपात नहीं होता, न्याय होता है। "

Advertisement

जनता के दबाव में कार्रवाई हुई- मीसा भारती

RJD सांसद मीसा भारती ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU के मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर कहा, "लोगों ने मोकामा की घटना देखी, हमने 60 गाड़ियों का काफिला देखा और कैसे उन्होंने मोकामा के बाजार में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। ऐसा लगता है कि यह कार्रवाई बिहार सरकार ने नहीं की है, चुनाव आयोग जो काम करते आया है उसपर उन्हें थोड़ी सी शर्म आई है इसलिए ये कार्रवाई कराई गई है... यह कार्रवाई विपक्ष, खासकर बिहार की जनता के दबाव में की गई है।"

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की गिरफ्तारी, दुलारचंद हत्याकांड में अबतक क्या-क्या हुआ?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड