अपडेटेड 6 October 2023 at 20:12 IST
कभी ट्रेन के अंदर अंडरवियर में घूमे तो कभी पत्रकारों को दी गाली... गोपाल मंडल कई कारनामों से रहे चर्चा में
ऐसा पहली बार नहीं है जब गोपाल मंडल विवादों की वजह से सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी वो कई बार ऐसे कारनामें कर चुके जिसके बाद उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी।
- भारत
- 2 min read

बिहार के एक विधायक इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अपने कारनामों के कारण वो कई बार पार्टी की भी फजीहत करवा चुके हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब वो विवादों में आए हों। हम बात कर रहे हैं भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- एक बार फिर सुर्खियों में JDU के 'गालीबाज' विधायक
- सवाल पूछने पर पत्रकारों को गाली देने लगे गोपाल मंडल
- गोपाल मंडल का विवादों से रहा है पुराना नाता
सवालों से भड़के पत्रकारों को देने लगे गाली
सत्ता की हनक क्या होती है ये गोपाल मंडल के अभद्र भाषा से समझा जा सकता है। दरअसल, पत्रकार बीते दिनों वायरल हुए उनके एक वीडियो पर जब उनसे सवाल करने पहुंचे तो उन्होंने पत्रकारों से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। पत्रकारों ने सवाल किया कि आप अस्पलात में पिस्तौल लेकर गए थे, उसकी क्या जरूरत थी, इतना सुनते ही विधायक जी भड़क उठे।
गोपाल मंडल अपनी सफाई में बता रहे थे कि वो पिस्टल के कवर को लाना भूल गए थे इसलिए उन्होंने इसे हाथ में ले लिया। इसी बीच एक पत्रकार ने कहा कि तो फिर पिस्टल लहराने की क्या जरूरत थी, इतना सुनते ही जेडीयू एमएलए अपना आपा खो बैठे और बोले- “ लहराएंगे, लहराएंगे, तुम लोग हमारे बाप हो कि मना करोगे…भक #@#&, भग @#$%।” इसके बाद गोपाल मंडल के सुरक्षाकर्मी उन्हें वहां से ले गए।
विवादों से रहा पुराना नाता
यह कोई पहली बार नहीं है जब गोपाल मंडल विवादों की वजह से सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी वो कई बार ऐसे कारनामें कर चुके जिसके बाद उन्हें फजीहत झेलनी पड़ी।
Advertisement
डॉक्टर को गोली मारने की धमकी दी
इससे पहले उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक मरीज के इलाज में कथित देरी के लिए एक डॉक्टर को एके-47 राइफल से गोली मारने की धमकी दी थी। इससे पहले उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक युवक की पिटाई करने पर एक डीएसपी को धमकी दी थी कि वह उसे गंगा नदी में फेंक देंगे।
ट्रेन में अंडरगारमेंट्स मेंं दिख चुके हैं गोपाल मंडल
मंडल को एक ट्रेन कोच के अंदर सिर्फ अंडरगारमेंट्स में घूमते हुए देखा गया था, जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। मंडल को तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में पटना से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान अंडरगारमेंट्स में घूमते देखा गया था। साथी यात्रियों की शिकायत के बाद विधायक और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। रेलवे पुलिस व टिकट परीक्षक ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 6 October 2023 at 20:11 IST