सड़क से हिरासत तक: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर पूरे दिन क्या हुआ? BJP का दावा- CJP प्रोटेस्ट की निकली हवा तो अजिंक्य बोले- रविवार को फिर करेंगे कूच
शनिवार, 10 अक्टूबर को राजधानी सियासी ड्रामे का सबसे बड़ा केंद्र रही, जहां दिन भर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर गहमागहमी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अंततः जंतर-मंतर पहुंचाने नहीं दिया। पुलिस ने हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इस बीच CJP ने फिर से 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर कूच करने का ऐलान किया है।
- भारत
- 4 min read

शनिवार, 10 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सियासी ड्रामे का सबसे बड़ा केंद्र रही, जहां दिन भर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर गहमागहमी रही। CJP के प्रोटेस्ट ऐलान को लेकर दिल्ली पुलिस इतना मुस्तैद दी थी एक भी नेता जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पाया।
सबसे पहले पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया। इसके बाद ममता बनर्जी घर से निकलीं जरूर, लेकिन वो जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाईं। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया।
एक तरह से जंतर-मंतर पर इससे पहले 20 जुलाई को जो हुआ था, वैसा आज कुछ नहीं हो पाया। ऐसे में सवाल है कि आज क्या हुआ कि कोई बवाल नहीं हो पाया। हालांकि, इस बीच सीजेपी ने रविवार यानी 11 अक्टूबर को फिर से जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है।
रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान-अजिंक्य शिंदे
शनिवार को सीजेपी की तरफ से सुबह 10 बजे जंतर मंतर कूच का ऐलान किया गया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के इरादों को सफल नहीं होने दिया। शाम होते-होते सीजेपी ने फिर से एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कल यानी रविवार, 11 अक्टूबर को फिर से जंतर-मंतर की तरफ कूच करेंगे। बता दें कि अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद वीडियो के माध्यम से कहा कि प्रदर्शन को अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा। शिंदे ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि रविवार को फिर से जंतर-मंतर की तरफ कूच करेंगे।
Advertisement
अभिजीत दीपके हिरासत में, 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस को तभी कामयाबी मिल गई, जब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद पुलिस अंदर दाखिल हुई और दीपके समेत दास और रांका को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद मामला बढ़ने से पहले ही ठंडा पड़ गया।
वहीं, जंतर-मंतर का सेकेंड चैप्टर शुरू न होने की सबसे बड़ी वजह दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती। जंतर-मंतर के आसपास करीब 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात थे, ताकि किसी भी हालात में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर न पहुंच सकें। पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों को छावनी ने तब्दील कर दिया था।
Advertisement
ममता से लेकर केजरीवाल तक हिरासत में
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर की तरफ बढ़ रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके चलते विरोध प्रदर्शन बवाल में तब्दील नहीं हुआ। इस बीच कई नेताओं के साथ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के करीब 1,000 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया।
देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं- रविशंकर प्रसाद
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर सीधा हमला बोला। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि "आज और पिछले तीन दिनों की घटनाओं के आधार पर दो बातें साफ हो गई हैं। पहली, भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता भड़काने की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। दूसरी, देश अब सड़कों से नहीं, बल्कि संसद से चलेगा।"