अपडेटेड 13 December 2022 at 21:53 IST

सीएम सुक्खू के बयान पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- 'डिप्टी सीएम की दावेदारी सीएम को लगाम लगाने का तरीका है'

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने जोरदार पलटवार किया है।

Follow : Google News Icon  
(PC: ANI)
(PC: ANI) | Image: self

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने जोरदार पलटवार किया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मुझे लगता था कि पूर्व मुख्यमंत्री जो संस्थाएं खोलेंगे उसमें बजट का प्रावधान किया जाएगा। चुनावी साल में बिना बजट की थीं घोषणाएं। वहीं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि वो बदले की भावना से कार्रवाई करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा, "अंत के 8-9 महीने के कार्यकाल में हमने जो फैसले लिए उन्हें रिव्यू करेंगे। रिव्यू करें लेकिन जिस मंशा के साथ वे बात कह रहे हैं, उससे साबित होता है कि वो बदले की भावना से कार्रवाई करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम जनमत को सहजता से स्वीकार करते हैं। हिमाचल प्रदेश में अबकी बार CM के साथ उपमुख्यमंत्री बनने की शुरूआत हुई है। अभी और लोग भी ऐसे हैं जो उपमुख्यमंत्री की दावेदारी कर रहे हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री को लगाम लगाने के लिए ये एक तरीका है।"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "मुझे लगता था कि पूर्व मुख्यमंत्री(जयराम ठाकुर) जो संस्थाएं खोलेंगे उसमें बजट का प्रावधान किया जाएगा। जब हमने इस पर अध्ययन किया तो पाया कि संस्थाएं खुलने की केवल 72 अधिसूचनाएं हैं और कहीं भी ना कोई ऐसी संस्था खुली है और ना ही नियुक्ति हुई है।"

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सीएम ने आगे कहा, "इसके लिए कोई बजट भी नहीं है। इन्होंने(पूर्व सरकार) जो भी शिक्षा संस्थान खोला है उसमें अध्यापक और बच्चे भी नहीं है, मात्र घोषणाएं थी। हमने इसलिए उनको रद्द कर दिया है और जहां आवश्यक्ता होगी वहीं पर संस्थान को दोबार शुरू करने पर विचार होगा।"

ये भी पढ़ें: Patna TET Candidates Protest: महागठबंधन सरकार भूल गई अपने वादे! नौकरी मांग रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर फिर बरसा बिहार पुलिस का डंडा

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 13 December 2022 at 21:53 IST