अपडेटेड 17 October 2024 at 20:35 IST

'वो जिंदा है यही काफी है, ऐसे को तो बीच चौराहे पर...', सरफराज एनकाउंटर पर बोले गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरफराज एनकाउंटर पर कहा, "ऐसे अपराधियों को तो बीच चौराहे पर खत्म कर देना चाहिए। लेकिन वो तो बचा हुआ है यही बहुत है।"

Follow : Google News Icon  
Union Minister Giriraj Singh
Union Minister Giriraj Singh | Image: X

Giriraj Singh on Sarfaraz Encounter : उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान हुई हिंसा में मारे गए रामगोपाल की हत्या के मुख्य आरोपी सरफराज के एनकाउंटर के बाद सियासी दलों की ओर से बयानबाजी सामने आ रही है। विपक्ष राज्य की योगी सरकार पर सवाल उठा रहा है तो बीजेपी नेता एनकाउंटर को जायज ठहरा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरफराज एनकाउंटर पर कहा, "ऐसे अपराधियों को तो बीच चौराहे पर खत्म कर देना चाहिए। लेकिन वो तो बचा हुआ है यही बहुत है।"

असदुद्दीन औवेसी ने उठाए एनकाउंटर पर सवाल

असदुद्दीन औवेसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि बहराइच हिंसा के आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर का सच जानना मुश्किल नहीं है। योगी की 'ठोक देंगे' नीति के बारे में सब जानते हैं। अगर पुलिस के पास इतना सबूत होता तो आरोपियों को कानूनी सजा दिलाने की कोशिश होती।

Advertisement

मुख्य आरोपी सरफराज का 48 घंटे में एनकाउंटर

बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या का मुख्य आरोपी देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था, इससे पहले कि वो देश छोड़ पाता यूपी एसटीएफ ने उसका एनकाउंटर कर दिया। सरफराज के साथ तालिब को भी एनकाउंटर में गोली लगी है। बहराइच मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल हमीद और उसके दोनों बेटे, सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम शामिल हैं। मुठभेड़ के दौरान सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ नानपारा इलाके में हुई। अब तक कुल पांच नामजद आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Advertisement

क्‍या था पूरा मामला

बीते रविवार को  बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी और पथराव तथा गोलीबारी में करीब छह लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भीड़ ने घरों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों, वाहनों आदि में आग लगा दी जिसके बाद बहराइच पुलिस ने कई अज्ञात और कुछ नामजद लोगों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर अब तक 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: Bahraich Violence: सरफराज एनकाउंटर पर ओवैसी भड़के, कहा-सच जानना मुश्किल, योगी की 'ठोक देंगे' नीति...

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 17 October 2024 at 20:35 IST