India News: धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में जवाब देंगे PM मोदी, संसद में हंगामे के आसार
India News: NEET UG स्कैम मामले में आज SC में सुनवाई होने वाली है। वहीं NEET-PG परीक्षा की नई तारीख का आज ऐलान हो सकता है। संसद सत्र में नीट स्कैम को लेकर विपक्ष हंगामा खड़ा कर सकता है। 1 जुलाई से तीनों नए अपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं।
- भारत
- 21 min read

CM प्रमोद सावंत ने दिखाई इलेक्ट्रेक बसों को हरी झंडी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज केटीसी बस स्टैंड, पणजी से नई 100% इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई।
ओम बिरला से मिले जीतन राम मांझी
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
Advertisement
CM धामी का राहुल पर निशाना
संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "राहुल गांधी का बयान दर्शाता है कि वे अपरिपक्व हैं और संसद में उनका भाषण झूठ का पुलिंदे है। जिस तरह से उन्होंने हिंदू समाज को हिंसक बताने की चेष्टा की है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है...विपक्ष के नेता के पद की एक गरिमा होती है वे उस गरिमा के विपरीत आचरण कर रहे हैं...''
राहुल को नाक रगड़ कर माफी मांगनी चाहिए- CM मोहन यादव
संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश CM मोहन यादव ने कहा, ''मैं राहुल गांधी के बयान की घोर भर्त्सना करता हूं, उनके माध्यम से पूरे हिंदू समाज लज्जित हुआ है... लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी कुंचित मानसिकता का प्रतीक है...उन्हें नाक रगड़ कर माफी मांगनी चाहिए...कांग्रेस पार्टी को इस बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।"
Advertisement
'INDI गठबंधन के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं'
राहुल गांधी के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "ये पहली बार नहीं है। सनातन को हमेशा अपमानित करने का काम करते हैं। INDI गठबंधन के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। आज इन्होंने हिन्दू को हिंसावादी कहकर भारत माता की आत्मा को चोटिल किया है। ये व्यक्ति मां भारती के संस्कार और संस्कृति को नहीं समझता..."
'राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उनका बयान बचकाने से उभर नहीं पाया है...हिन्दू भारत का मूल समाज है। भारत की आत्मा है। हिन्दू जाति या सांप्रदाय सूचक शब्द नहीं है। मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है। राहुल गांधी के इस बयान ने हिन्दुओं पर टिप्पणी की हैं वो सत्य से परे, भारत की मूल आत्मा को लहूलुहान करने वाला है। उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए...मैं राहुल गांधी के इस वक्तव्य की निंदा करता हूं"
रात 10 बजे तक चलेगी लोकसभा की कार्यवाही
लोकसभा के कामकाज का समय रात 10 बजे तक बढ़ाया गया।
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल (2 जुलाई) सुबह 11 बजे तक स्थगित हो गई है।
रवि शंकर प्रसाद का राहुल से सवाल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, वे(राहुल गांधी) पहली बार नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उन्हें सम्मान से बात करनी चाहिए लेकिन वे क्या-क्या बोल गए। क्या किसी और धर्म की आस्था के बारे में वे सदन में इस तरह की हल्की बात कर सकते हैं?..."
राहुल गांधी पर रवि किशन का हमला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करनी थी और वे(राहुल गांधी) पूरे 100 करोड़ हिंदुओं पर आ गए... आज के उनके भाषण में अपरिपक्वता तो झलकी थी लेकिन वे केवल उकसाने के लिए ही आए थे। उनमें पीड़ा नजर नहीं आ रही थी। वे मजाक कर रहे थे... वे भगवान शिव की तस्वीर के साथ जिस तरह से खेल रहे थे... एक हिंदू होने के नाते, शिव भक्त होने के नाते मैं आज बहुत दुखी हुआ।"
हरसिमरत कौर बादल का बयान
राहुल गांधी के संबोधन पर अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "उन्हें जो ठीक लगा उन्होंने वो बोला...किसानों की मांग सरकार ने आज तक पूरी नहीं की। किसानों की जान गई, उन्हें मुआवजा भी नहीं मिला। किसानों के मुद्दे पर मैं उनसे(राहुल गांधी) सहमत थी..."
राहुल गांधी को धर्म का ज्ञान नहीं- मनजिंदर सिंह सिरसा
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "राहुल गांधी द्वारा ये कहना कि जो लोग अपने आप को हिंदू बताते हैं वो हिंसा फैला रहे हैं... बताता है कि राहुल गांधी को धर्म का ज्ञान नहीं है... उन्हें खुद को नहीं पता की उनका धर्म क्या है... मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं... राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए..."
'देश में हिंदुत्व की वजह से ही लोकतंत्र है'
राहुल गांधी के भाषण पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, “देश की जनता से मैं अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगों से संभलकर रहें क्योंकि आज हिंदुत्व की वजह से ही लोकतंत्र है, शांति है। जब हिंदुत्व नहीं होगा, लोकतंत्र नहीं होगा, देश में प्रजातंत्र भी नहीं होगा।”
राहुल के बयान पर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, ''उन्हें गलत बयान देकर सदन को गुमराह करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए या युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निवीर के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।"
'काम करने की स्थिति में नहीं 300 से ज्यादा पंप'
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में लगभग 696 पंप हैं जो बारिश के पानी को बाहर निकालने का काम करते हैं। उस दिन(28 जून) 400 पंप काम नहीं कर रहे थे... आज भी 300 से अधिक पंप काम करने की स्थिति में नहीं हैं... वे पंप इसलिए काम नहीं कर रहे थे क्योंकि उसमें डीज़ल नहीं था... दिल्ली सरकार के जितने मंत्री और विधायक हैं या तो वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं या फिर उनका काम चापलूसी करना और तिहाड़ जेल के चक्कर लगाना है। इन्हें दिल्ली की जनता से कोई लेना-देना नहीं है... दिल्ली सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए..."
राहुल गांधी के बयान पर शहजाद पूनवाला का हमला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "चुनाव समाप्त हो गया परंतु कांग्रेस का हिंदुओं के प्रति नफरत फैलाने का काम और एजेंडा आज भी जारी है और अब तो लोकतंत्र के मंदिर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी स्वयं इस काम को कर रहे हैं... क्या किसी और धर्म के प्रति इस तरह की बातें की जाएंगी? 99 सीटें क्या आ गईं इस प्रकार से हिंदुओं का अपमान किया जाएगा?"
India News Live: संविधान पर हमले हो रहे, आईडिया आफ इंंडिया पर हमला किया गया: राहुल गांधी
India News Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथ में संविधान लेकर दिखाया और कहा कि हमने इसकी रक्षा की। उन्होंने कहा, “इंडी गठबंधन के नेताओं को जेल में रखा गया। मुझसे भी 55 घंटे तक पूछताछ की गयी।” बता दें, राहुल गांधी ने जेब से तस्वीर निकाली, जिसपर ओम बिरला ने मना किया दिखाने से। ऐसे में राहुल ने कहा कि क्या मैं सदन में शिव जी की तस्वीर नहीं दिखा सकता। मैं इस तस्वीर के जरिए एक विचार बताना चाहता हूं। हमारे सत्ता से बड़ी चीज सत्य है।
India News Live: किसी भी महिला के साथ अत्याचार गलत: हरसिमरत कौर
India News Live: चोपड़ा मारपीट वीडियो पर अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, "किसी भी महिला के साथ, जहां भी हो मणिपुर, गुजरात, महाराष्ट्र या पश्चिम बंगाल में हो, अत्याचार गलत है। उस पर संज्ञान जरूरी है। कानून बनाने से ही महिलाओं की सुरक्षा नहीं होती। मानसिकता बदलनी जरूरी है।"
India News Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण में न विजन है न दिशा: मल्लिकार्जुन खरगे
India News Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राष्ट्रपति संसद का सबसे अहम हिस्सा हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। इस साल राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण 31 जनवरी और दूसरा 27 जून को हुआ था। पहला अभिभाषण चुनावी और दूसरा उसकी कॉपी थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण में न तो कोई विजन और न ही कोई दिशा था। उनके अभिभाषण में दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं था।"
India News Live: संसद में कार्यवाही के कुछ नियम हैं- राजनाथ सिंह
India News Live: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा, "संसद की कार्यवाही कुछ नियमों और परंपराओं के आधार पर चलती है। मैं विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि आप जिस भी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं उस पर चर्चा करें लेकिन एक बार राष्ट्रपति से संबंधित जो धन्यवाद प्रस्ताव है उसको पारित करने के बाद ही करें।"
India News Live: तीन आपराधिक कानूनों पर किरण बेदी ने जाहिर की खुशी
India News Live: तीनों आपराधिक कानूनों पर भारत की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी ने कहा, "मुझे इससे सबसे बड़ा लाभ यह दिख रहा है कि इससे पुलिस को जवाबदेही पारदर्शिता प्रौद्योगिकी पीड़ितों के अधिकार अदालतों में त्वरित सुनवाई अभियुक्तों के अधिकारों के लिए पुन: प्रशिक्षण मिल रहा है। इससे मुझे सबसे बड़ा लाभ यह दिखता है कि इससे जवाबदेही पारदर्शिता प्रौद्योगिकी, पीड़ितों के अधिकार अदालतों में त्वरित सुनवाई अभियुक्तों के अधिकारों के लिए पुलिस को फिर से प्रशिक्षण मिल रहा है सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का रेजोल्यूशन हो रहा है क्योंकि अब FIR टेक्नोलॉजिकल हो जाएंगी चार्जशीट टेक्नोलॉजी हो जाएंगी।"
India News Live: कपल को कोड़े मारे जाने वाले वीडियो पर कंगना ने ममता सरकार को घेरा
India News Live: पश्चिम बंगाल में जोड़े को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की वायरल वीडियो पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "अपने आपसे जो वहां पर शरिया कानून लागू कर दिया है तो मैं ममता दीदी से यही पूछना चाहती हूं कि क्या संविधान में ये लिखा हुआ है कि अपनी मर्जी से आप किसी भी राज्य में शरिया कानून लागू कर सकते हैं? INDI गठबंधन और राहुल गांधी को भी इसका जवाब देना चाहिए।"
India News Live: नीट को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन
India News Live: महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
India News Live: 3 नए आपराधिक कानूनों का डिंपल यादव ने किया विरोध
India News Live: 3 नए आपराधिक कानूनों पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह कानून बहुत गलत तरीके से संसद में पास किए गए हैं। इन कानूनों पर कोई चर्चा नहीं है। अगर कोई विदेशों में भी अपने अधिकारों को लेकर विरोध करता है तो उन पर भी ये कानून लागू होंगे। कहीं न कहीं यह कानून पूरे देशवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।"
India News Live: राहुल गांधी ने सदन में की नीट पर चर्चा की मांग
India News Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदन में नीट पर चर्चा के लिए एक दिन का समय रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि संसद से मैसेज जाता है इसलिए हम छात्रों को मैसेज देना चाहते हैं। इसपर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि राहुल गांधी नोटिस दें मैं निर्णय करूंगा।
India News Live: दिल्ली सीएम ने CBI की गिरफ्तारी को दिल्ली HC में दी चुनौती
India News Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की रिमांड को भी चुनौती दी है।
India News Live: T20 वर्ल्ड कप में जीत पर ओम बिरला ने टीम इंडिया को दी बधाई
India News Live: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर ओम बिरला ने दी बधाई।
India News Live: माइक का कंट्रोल आसन पर बैठे व्यक्ति के पास नहीं होता: ओम बिरला
India News Live: सदन में विपक्ष माइक बंद करने को लेकर हंगामा कर रहा है। अब इसे लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "कई सदस्य आरोप लगाते हैं कि पीठासीन अधिकारी माइक बंद करते हैं, लेकिन जानकारी दे दूं कि माइक का कंट्रोल आसन पर बैठे व्यक्ति के पास नहीं होता है। सुरेश जी भी बैठते हैं आसन पर, वो बताएं कि कंट्रोल है आसन के पास? नहीं है, आप सुरेश जी की बात नहीं मानते।"
India News Live: CM धामी नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन में हुए शामिल
India News Live: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में 1 जुलाई से लागू होने वाले 3 आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन में भाग लिया।
India News Live: कमियों पर नहीं हुए बदलाव: प्रियंका चतुर्वेदी
India News Live: 3 नए आपराधिक कानूनों पर शिवसेना(UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "जब ये बिल संसदीय स्थायी समिति में लाया गया था तो सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई थी और उसमें क्या कमियां हैं वो सामने रखी थीं लेकिन उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। 145 विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। हम चाहते थे इस पर चर्चा हो।"
India News Live: 3 नए आपराधिक कानूनों पर AAP नेता राघव चड्ढा का बयान
India News Live: 3 नए आपराधिक कानूनों पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, "पहले इसका एक रिव्यू होना चाहिए। कानून को इतने आनन-फानन में लागू नहीं करना चाहिए। इसके बड़े दूरगामी परिणाम है।"
India News Live: विभव कुमार की याचिका पर सुनवाई को लेकर HC का फैसला आज
India News Live: स्वाति मालीवाल पर कथित मारपीट के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री के करीबी विभव कुमार द्वारा उनकी गिरफ्तारी को अवैध करार देने की मांग वाली याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर दिल्ली हाई कोर्ट कल फैसला सुनाएगा। दिल्ली हाई कोर्ट आज तय करेगा कि बिभव की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं।
India News Live: दिल्ली में 2 जुलाई तक होगी झमाझम बारिश
India News Live: दिल्ली में 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक के अनुसार फिलहाल मॉनसून सक्रिय है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों आगामी 2 दिनों तक भारी बारिश के आसार है। इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की दस्तक के बाद से बारिश का दौर जारी है। शनिवार को कई इलाकों में दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग मॉनसून की चाल पर लगातार नजर बनाए हुए है। मॉनसून आगे की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दो से तीन दिनों में देश के अन्य भागों में भी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।
India News Live: नए क्रिमिनल लॉ पर क्या बोले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी?
India News Live: तीन नए आपराधिक कानूनों पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, “ये कानून इस देश में पुलिस राज की स्थापना करेंगे। ये आज से दो सामानांतर फौजदारी की प्रणालियों को जन्म देंगे। 30 जून 2024 की रात 12 बजे तक जो फौजदारी के मुकदमे लिखे गए हैं और अदालतों के संज्ञान में हैं उन पर पुराने कानूनों के तहत कार्रवाई होगी। जो मामले 30 जून के बाद दर्ज किए जाएंगे उसमें नए कानून के तहत कार्रवाई होगी। भारत की जो न्यायिक प्रणाली है उसमें 3.4 करोड़ मामले लंबित हैं जिसमें से अधिकतर फौजदारी के मुकदमे हैं। इसलिए इससे एक बहुत बड़ा संकट आने वाला है। इन कानूनों को संसद के समक्ष दोबारा रख कर एक संयुक्त संसदीय समिति के सामने भेजने के बाद फिर क्रियान्वयन के लिए भेजा जाना चाहिए।”
India News Live: NEET यूजी के Re-Exam का रिजल्ट घोषित
India News Live: NEET यूजी के Re-Exam का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फिर से परीक्षा ली गई थी। परीक्षा में केवल 8134 स्टूडेंट शामिल हुए थे।
INDIA NEWS LIVE: लोनावाला में आए सैलाब से बह गया परिवार
INDIA NEWS LIVE: रविवार को लोनावाला में भुशी बांध के पास एक झरने में एक महिला और चार बच्चों के डूबने के बाद यहां भारतीय नौसेना के गोताखोरों की एक टीम द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं और दो लापता हैं।
India News Live: BRS नेता के कविता की जमानत याचिका पर HC सुनाएगा फैसला
India News Live: BRS नेता के कविता की जमानत याचिका पर HC आज फैसला सुनाएगा। दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में दर्ज मामले को लेकर जमानत की मांग करने वाली के कविता की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को अपना फैसला सुनाएगा। भारत राष्ट्र समिति के द्वारा दायर याचिका के मुताबिक केंद्र सरकार के सदस्यों और ईडी-सीबीआई की मिलीभगत से उनके खिलाफ साजिश रची है। उनका कहना है कि उनकी इस घोटाले में संलिप्तता का कोई भी तथ्य नहीं है। याचिका में इस बात पर जोर दिया गया है कि जांच एजेंसियों की जांच में समझौता किया गया है और ये सब पॉलिटिकल एजेंडे के तहत किया गया है। बीआरएस नेता ने अदालत द्वारा 6 मई को उनकी जमानत याचिका खारिज करने के आदेश के खिलाफ अपील की थी। कोर्ट ने ईडी द्वारा दर्ज मामले में बीआरएस नेता की जमानत खारिज करते हुए फैसला सुनाया था कि दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में के कविता की संलिप्तता को इंगित करने वाला प्रथम दृष्टया मामला प्रतीत होता है।
India News Live: 1 जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों पर दिल्ली पुलिस उपायुक्त का बयान
India News Live: 1 जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों पर दिल्ली पुलिस उपायुक्त उमा शंकर ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी, जिसने ट्रेनिंग मेटिरियल को डिजाइन किया, कोर्स डिजाइन किया पांच बुकलेट के आधार पर ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद 50 मास्टर ट्रेनर बनाए गए, 03 फेज में ट्रेनिंग प्लान की गई 32 अलग जगहों पर ट्रेनिंग हो रही है। 40 हजार की ट्रेनिंग हो गई है। 40 हजार की ट्रेनिंग जल्द पूरी होगी। न्यू क्रिमिनल्स लॉ में कई जनउपयोगी प्रावधान हैं, जैसे जीरो FIR का प्रावधान है। यदि आपके साथ कोई घटना हुई है तो आप किसी भी पुलिस स्टेशन पर जाकर मुकदमा दर्ज करा सकते हैं, अपनी शिकायत दे सकते हैं। आपकी जीरो FIR दर्ज कर जहां आपके क्षेत्राधिकार में आपकी शिकायत भेज दी जाएगी, आगे की कार्रवाई के लिए ऑनलाइन FIR का प्रावधान है, ये अब राष्ट्रीय स्तर पर लागू रहेगा अब जिस शहर में कोई विक्टिम रह रहा हो, वहां से ही अपना बयान दर्ज करा पाएगा। उनको बार-बार आने की जरूरत नहीं है। महिला के साथ कोई अपराध हुआ तो उनको अपनी FIR दर्ज कराने के लिए थाने आने की जरूरत नहीं है। उनकी मनपसंद जगह, चाहे घर या किसी जगह पर जहां वो बेहतर महसूस करती हैं, उनके आधार पर वहीं जाकर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
India News Live: जारी हो सकती है नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख
India News Live: NEET PG की परीक्षा से 12 घंटे पहले सरकार ने एग्जाम स्थगित करने का ऐलान किया था। तब से लेकर अब तक कैंडिडेट्स को नई एग्जाम डेट रिलीज होने का इंतजार है। ये इंतजार जल्द ही पूरा हो सकता है। इस बारे में यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन कल यानी 1 जुलाई 2024 या उसके अगले दिन 2 जुलाई 2024 के दिन नीट पीजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर देगा। NBE यानि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस ने पहले ही नीट पीजी परीक्षा के आयोजन से संबंधित प्लान एजुकेशन मिनिस्ट्री को भेज दिया है। अब बस इस प्लान के अप्रूव होने की देरी है। प्लान पर अप्रूवल मिलते ही नई परीक्षा तारीख जारी कर दी जाएगी।
India News Live: ED, CBI के दुरुपयोग को लेकर INDI गठबंधन का प्रदर्शन
India News Live: इंडी गठबंधन के नेता ED, CBI के दुरुपयोग को लेकर संसद भवन के परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये प्रदर्शन आज सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।
India News Live: NEET-UG स्कैम मामले में SC में सुनवाई आज
India News Live: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में NEET परीक्षा 2024 को रद्द करने और इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है। आज इस मामले पर जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस CT रविकुमार की बेंच सुनवाई करेगी।