'राम के विरोधी रामलीला ग्राउंड में', INDI गठबंधन की दिल्ली रैली को BJP ने बताया 'ठगों का मेला'

Ramlila Maidan: दिल्ली में INDI गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया है। बीजेपी ने विपक्ष की रैली को 'ठगों का मेला' करार दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP Poster against INDIA Alliance Delhi Rally
दिल्ली बीजेपी ने INDI गठबंधन की रैली को ठगों का मेला बताया। | Image: @BJP4Delhi/x

Delhi Rally: तथाकथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में आज विपक्ष जुट रहा है। 'लोकतंत्र बचाओ' नारे के साथ आम आदमी पार्टी-कांग्रेस से लेकर राष्ट्रीय जनता दल, झामुमो और लेफ्ट पार्टियां समेत INDI गठबंधन के साझीदार दिल्ली में महारैली करने वाले हैं। हालांकि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की इस रैली पर तंज कस रही है। दिल्ली बीजेपी ने विपक्ष की रैली को 'ठगों का मेला' करार दिया है।

दिल्ली में INDI गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने एक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन, लालू और तेजस्वी यादव, सोनिया और राहुल गांधी, अखिलेश यादव और उद्धव ठाकरे की तस्वीर लगाई गई है। INDI गठबंधन के नेताओं को भगवान राम के विरोधी बताते हुए बीजेपी कह रही है कि "रामलीला ग्राउंड में 'ठगों का मेला' है।"

यह भी पढ़ें: 'कहां गायब हैं राघव चड्ढा?', शरद पवार गुट के नेता ने भी उठाया सवाल

ल्हा भी जेल में और सरबाला भी जेल में: आरपी सिंह 

बीजेपी के नेता आरपी सिंह विपक्ष की रैली भ्रष्टाचारियों की बारात बता रहे हैं।  आरपी सिंह कहते हैं- 'इनका (INDI) दूल्हा भी जेल में और सरबाला भी जेल में है, इसलिए ये सब हल्ला हो रहा है। भ्रष्टाचार मामले में सब आरोप साबित होने वाले हैं। जिन लोगों के खिलाफ ये रामलीला में बैठे थे, आज उनके साथ उसी मंच पर एक साथ बैठेंगे। पहले परिवार के खिलाफ बोलते थे। आज सुनीता केजरीवाल भी मंच से भाषण देगी।'

Advertisement

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने जारी वीडियो किया

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो कह रहे हैं- “जिस रामलीला मैदान में जनलोकपाल लाने का वादा किया, आज उसी रामलीला मैदान में भ्रष्टाचारियों के लिए रेड कारपेट बिछाई जा रही हैं। केजरीवाल की कहानी- 'INDI अगेंस्ट करप्शन' से शुरू 'INDI विद करप्शन' पर समाप्त। चोरों में हाहाकार है, ये मोदी की सरकार है। देखो देखो एक हो गए लालू-केजरीवाल, भ्रष्टाचार की गोद से जुड़ गए सारे नटवरलाल।”

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस खत्म हो जाएगी...',संजय निरुपम ने कर दी भविष्यवाणी!

Advertisement

दिल्ली में जुटेंगे इन दलों के नेता

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली रैली में उनकी पत्नी सुनीता हिस्सा लेंगी। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी आ सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस समेत INDI गठबंधन के कई सहयोगी दल हिस्सा ले रहे हैं। 

  • कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी
  • NCP (पवार गुट) अध्यक्ष शरद पवार
  • शिवसेना (UBT गुट) के उद्धव ठाकरे
  • समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • राजद नेता तेजस्वी यादव
  • तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन
  • डीएमके नेता तिरुची एन शिवा
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला
  • झारखंड सीएम चंपई सोरेन
  • हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन
  • CPM महासचिव सीताराम येचुरी
  • CPI के जनरल सेक्रेटरी डी राजा
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड