'INDI ब्लॉक ICU में वेंटिलेटर पर...',: बीजेपी UP चीफ पंकज चौधरी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, 'तुष्टिकरण की राजनीति' का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर तीखा प्रहार हुए कहा कि सच तो ये है कि तुष्टिकरण के रोग की वजह से कांग्रेस और इंडी गठबंधन ICU में वेंटिलेटर पर है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को भी निशाने पर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP UP Chief Pankaj Chaudhary accuses Congress of appeasement politics
बीजेपी UP चीफ पंकज चौधरी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार | Image: ANI/Republic

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार (11 नवंबर) को कांग्रेस और INDI गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद पर धार्मिक मुद्दों पर उनके कथित बयानों और रुख को लेकर तीखा प्रहार किया।

चौधरी ने अपने एक्स पोस्ट में चौधरी ने सिखों और हिंदुओं से जुड़ी घटनाओं पर सोनिया गांधी के रिएक्शन की आलोचना की, साथ ही उन पर बटला हाउस एनकाउंटर और बाबरी ढांचे के आरोपियों के प्रति हमदर्दी दिखाने का भी गंभीर आरोप लगाया।

सोनिया ने तुष्टिकरण के आंसू बहाए

अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा "सिख नरसंहार से लेकर कश्मीर में हिंदू नरसंहार तक, सोनिया जी की आंखें नम रहीं। लेकिन बटला हाउस के आतंकवादियों और बाबरी ढांचे के लिए सोनिया ने तुष्टिकरण के आंसू बहाए। इसी तुष्टिकरण के मार्गदर्शन में, INDI गठबंधन गिरकर इतिहास बना रहा है।"

मल्लिकार्जुन खड़गे को लिया आड़े हाथों

चौधरी ने दिवाली के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद की कथित टिप्पणियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी को दिवाली को दिवाली कहने में शर्म आती है। यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद हिंदुओं के त्योहार दिवाली को गाली और बीमारी कह रहे हैं।"

Advertisement

INDI ब्लॉक ICU में वेंटिलेटर पर...

वहीं, कांग्रेस और INDI गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति से कमजोर होने का आरोप लगाते हुए चौधरी ने कहा, "सच तो यह है कि तुष्टिकरण की इसी बीमारी ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन को ICU में वेंटिलेटर पर डाल दिया है।"

ये भी पढ़ें: 'महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें...,' बीजेपी MLA रत्ना देबनाथ का रायगंज एनकाउंटर पर समर्थन, Rg Kar के आरोपियों के लिए की ये मांग

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड