अपडेटेड 24 December 2024 at 19:25 IST

2025 में होगा बड़ा राजनीतिक उथल पुथल, टूट जाएगा INDI गठबंधन, राहुल गांधी का क्या होगा? डॉ. पवन ने कर दी भविष्यवाणी

Prof. Pawan Sinha ने INDI Alliance  को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है । उन्होंने बताया 2025 में INDI Alliance टूट सकता है। राहुल गांधी का भी बताया भविष्य

Follow : Google News Icon  

INDI Alliance kundali: साल 2024 कुछ दिन बाद खत्म होने वाला है। नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए हर कोई बेहद उत्सुक है। ऐसे में सभी लोग जानना चाहते हैं कि साल 2025 कैसा रहने वाला है। 2025 में कई ग्रहों की राशि परिवर्तन के साथ-साथ चाल में भी बदलाव होने वाला है, जिसका सीधा असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। अपना भविष्य तो सभी देखना चाहते हैं, लेकिन देश का भविष्य कैसा रहेगा? इसको लेकर रिपब्लिक भारत पर डॉ. पवन सिन्हा (Prof. Pawan Sinha ) ने भविष्यवाणी की है।

पवन सिन्हा ने INDI गठबंधन और देश के कई बड़े नेताओं के पॉलिटिकल करियर को लेकर भविष्यवाणी की है। पवन सिन्हा ने कहा कि 2025 में देश के सामने आर्थिक चुनौतियां रहेंगी और सामरिक चुनौतियां भी रहेंगी। जिसमें पैसा बहुत अधिक खर्च होता है। देश की अर्थव्यवस्था पर भी फर्क पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के हालत ज्याद अच्छे नहीं रहेंगे। जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। शेयर बाजार को लेकर उन्होंने कहा कि बाजार एक दम से ऊपर-नीचे जा सकता है।

'2025 में टूट सकता है INDI गठबंधन'

डॉ. पवन सिन्हा ने INDI गठबंधन को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 2025 उनके लिए बहुत अच्छा नहीं होगा। फरवरी, अप्रैल, जून और सिंतबर INDI गठबंधन के लिए मुश्किल भरे रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2025 में INDI गठबंधन टूट भी सकता है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन ने बाद हो सकता है कि फिर बड़ा गठबंधन ना बनें। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए 2025, 2024 की मुकाबले थोड़ा अच्छा रह सकता है, लेकिन बहुत कुछ अच्छा होता नजर नहीं आता है। 

नरेंद्र मोदी के लिए कैसा रहेगा 2025?

नरेंद्र मोदी के लिए आने वाला साल कैसा रहेगा, इसको लेकर पवन सिन्हा ने कहा कि उनके प्रति लोगों के मन में जो भरोसा है वो और बढ़ेगा। उनका चेहरा 2025 में फिर से कमाल करेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का शुरू से राज योग चल रहा है। 

Advertisement

अमित शाह लेंगे बड़े फैसले

साल 2025 अमित शाह के लिए कैसा रहेगा? इसको लेकर उन्होंने कहा कि अगला साल अमित शाह के लिए भी अच्छा रहेगा। वो 2-3 बड़े फैसले ले सकता हैं। जिसके बाद लोगों के प्रति उनका भरोसा और अधिक बढ़ जाएगा।

सीएम योगी के लिए कैसा रहेगा 2025?

पवन सिन्हा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि साल 2025 उनके लिए अच्छा रहेगा। आने वाले साल में लोगों के मन में सीएम योगी का सम्मान बढ़ेगा। सीएम योगी का नाम 2025 में आगे बढ़ेगा, लेकिन मार्च, जून-जुलाई और सिंतबर से नवंबर तक उनको विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है और हो सकता है कि उनको अपने कुछ फैसले भी वापस लेने पड़ जाए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 2025 में सावधान रहें इन 3 राशियों के लोग, बेहद उथल-पुथल भरा रहेगा नया साल! मंगल बढ़ाएंगे टेंशन

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 24 December 2024 at 18:44 IST