अपडेटेड 26 February 2024 at 12:56 IST
INDI में रार! केरल CM पिनाराई विजयन ने कांग्रेस आलाकमान पर उठाए सवाल, नेहरू को याद कर कह दी बड़ी बात
कांग्रेस पर केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने डायरेक्ट हमला किया है। उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रवैए पर ऐतराज जताया है।

Pinarayi Vijayan Jibe On Rahul Gandhi: पिनाराई विजयन ने कन्नूर में अपने दिल की बात कही। इंडी अलायंस में रार की एक और पटकथा उन्होंने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। खासकर कांग्रेस आलाकमान और नेतृत्व की। निशाने पर राहुल गांधी रहे। पिनाराई ने कहा अहम मामलों पर कांग्रेस के पास स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने राम मंदिर पर राहुल गांधी और पार्टी के रुख पर तल्ख टिप्पणी की।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ये बातें कन्नूर में अझिकोडन स्मारक की आधारशिला रखते हुए कही। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। पार्टी सदस्यों की निष्ठा को लेकर अनिश्चितता पर प्रहार किया गया और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी के रुख पर सवाल उठाया। बोले- कांग्रेस नेतृत्व को यकीन नहीं है कि उसके नेता कल पार्टी में रहेंगे या नहीं।''
नेहरू को किया याद, माना- कांग्रेस हुई कमजोर
विजयन ने देश को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मामलों पर स्पष्ट स्थिति की कमी के लिए कांग्रेस को लताड़ लगाई। विजयन बोले- "कई मुद्दों पर जो बहुत मायने रखते हैं, कांग्रेस नेतृत्व का रुख वह नहीं है जो पंडित नेहरू ने अपनाया था। और यह कहां पहुंच गया? कांग्रेस के गढ़ कमजोर हो गए, और हिंदुत्व सांप्रदायिक ताकतों ने इसका इस्तेमाल किया।"
राम को लेकर नीति नहीं साफ
विजयन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा- विजयन ने बताया कि जहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने निमंत्रण को तुरंत अस्वीकार कर दिया, वहीं कांग्रेस ने निर्णय लेने में लंबा समय लिया। उन्होंने कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष रुख पर भी सवाल उठाया और कहा कि केवल वामपंथी ही 'संघ परिवार' की विचारधारा का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में सक्षम हैं, कांग्रेस नहीं।
Advertisement
बताई राहुल की समस्या क्या?
विजयन ने राहुल गांधी की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा- जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का दौरा किया, उस दिन गांधी परिवार ने असम के नागांव जिले में एक मंदिर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। "मंदिर जाना, प्रार्थना करना, भजन गाना व्यक्तिगत पसंद है। कोई भी जो चाहे कर सकता है। कोई भी इसके खिलाफ नहीं है। लेकिन उन्होंने यात्रा के लिए जो तारीख और समय चुना है और इसके माध्यम से वे जो संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं समस्या है।"
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 26 February 2024 at 12:49 IST