भाजपा के ‘जय श्री राम’ के जवाब में उद्धव ने ‘जय शिवाजी, जय भवानी’ का समर्थन किया

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया और अपने समर्थकों से सत्तारूढ़ पार्टी के पसंदीदा ‘जय श्री राम’ नारे का जवाब ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ से देने को कहा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे | Image: ANI

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया और अपने समर्थकों से सत्तारूढ़ पार्टी के पसंदीदा ‘जय श्री राम’ नारे का जवाब ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ से देने को कहा।

वह यहां एक कार्यक्रम में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई ‘जय श्री राम’ कहता है, तो ‘जय शिवाजी’ और ‘जय भवानी’ के जवाब के बिना उसे जाने न दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने हमारे समाज में जहर घोल दिया है। उन्होंने हमारे समाज के साथ जो किया है, उसके लिए मैं भाजपा को माफ नहीं करूंगा।’’

ठाकरे ने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भाजपा के रुख का हवाला देते हुए देश के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा नेता एक समय पाकिस्तान के साथ खेल आयोजनों का विरोध करते थे, वहीं भारत अब पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा है।

शिवसेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाल ही में विधानसभा में दिए गए उस कटाक्ष का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे नहीं हूं जो चल रही परियोजनाओं पर रोक लगा दूं।’’

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि अगर फडणवीस उनका अनुकरण करना चाहते हैं तो उन्हें किसानों के लिए ऋण माफी की घोषणा करनी चाहिए और 10 मार्च को पेश होने वाले बजट में ‘शिव भोजन’ और ‘लाडकी बहिन’ योजनाओं जैसी पहलों के लिए संशोधित धनराशि आवंटित करनी चाहिए।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड