अपडेटेड 28 July 2025 at 15:52 IST
पाकिस्तान घुटने टेकने के लिए तैयार था तो सीजफायर क्यों हुआ? लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने उठाए सवाल
ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। पहलगाम की सच्चाई सामने आनी चाहिए, सच्चाई ऑपरेशन सिंदूर के सामने आनी चाहिए, सच्चाई विदेश नीति सामने आनी चाहिए।
- भारत
- 3 min read

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर लोकसभा में चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विस्तृत जानकारी सदन के सामने रखी। उन्होंने देश के बताया कि 6 और 7 मई 2025 को भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से एक ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। यह केवल सैन्य कार्रवाई नहीं थी बल्कि यह भारत की संप्रभुता, उसकी अस्मिता, देश के नागरिकों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति का एक प्रभावी और निर्णायक प्रदर्शन था।
रक्षा मंत्री ने कहा कि कभी-कभी हमारे प्रतिपक्ष के लोग यह पूछते रहे हैं कि हमारे कितने विमान गए? मुझे लगता है कि उनका यह प्रश्न हमारी राष्ट्रीय जनभावनाओं का सही से प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है। उन्होंने एक बार भी हमसे यह नहीं पूछा कि हमारी सेनाओं ने दुश्मन के कितने विमान मार गिराए? यदि उन्हें प्रश्न पूछना ही है तो उनका प्रश्न यह होना चाहिए कि क्या भारत ने आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया तो उसका उत्तर है, हां। मैं विपक्ष के साथियों से कहना चाहता हूं कि आपको यदि प्रश्न पूछना है तो यह प्रश्न पूछिए कि क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो उसका उत्तर है, हां।
पहलगाम की सच्चाई सामने आनी चाहिए- गौरव गोगोई
ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। पहलगाम की सच्चाई सामने आनी चाहिए, सच्चाई ऑपरेशन सिंदूर के सामने आनी चाहिए, सच्चाई विदेश नीति सामने आनी चाहिए। आज इसी सूचना के युद्ध की बात हम कर रहे हैं, वह आज हमने राजेंद्र सिंह के भाषण में सुना।
Advertisement
पहलगाम में दहशतगर्त कैसे आए- गौरव गोगोई
गौरव गोगोई ने कहा कि रक्षामंत्री ने बहुत सूचना दी, उन्होंने बहुत सी जानकारी दी लेकिन रक्षा मंत्री होने के नाते यह नहीं बताया पहलगाम में दहशतगर्त कैसे आए? यह नहीं कहा बेसरन घाटी में जहां पर हजार लोग जाते हैं, खुशियां मनाते हैं, कैसे 5 दहशतगर्द वहां पर जाकर 26 लोगों के गोलियों से छलनी करके हत्या कर देते हैं? यह सूचना रक्षा मंत्री ने नहीं दी। यही सूचना का युद्ध है इतनी जानकारी देते हैं, कभी-कभी सवाल पूछना भी भूल जाते हैं और आज विपक्ष का कर्तव्य है कि हम सवाल पूछेंगे, देश हित मेंस राष्ट्र हित में, हम सवाल पूछेंगे। देश जानना चाहता है की पहलगाम में आतंकी कहां से आए कैसे आए? राष्ट्र के हित में सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 28 July 2025 at 15:52 IST