'अखिलेश अगर सत्ता में आ गए तो इस बार राम मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे', सपा प्रमुख के दावे पर ओपी राजभर का पलटवार

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के अयोध्या को लेकर किए वादे पर तंज कसते हुए कहा जब वो खुद सत्ता में थे तो रामनगरी के लिए क्या किया? हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वा दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav & OP Rajbhar | Image: X/ANI

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया  अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर उनके दौरे को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने के उस दावे पर पलटवार किया है, जिसमें सपा प्रमुख ने कहा है कि उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो अयोध्या को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

अपने प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले अखिलेश यादव ने 9 नवंबर की देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर रामनगरी को लेकर बड़ी-बड़ी घोषणाएं की। पोस्ट में लिखा है-अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे भी और संवारेंगे भी। अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को 'सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी' बनाएंगे।

अयोध्या को लेकर अखिलेश का बड़ा ऐलान

हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहां कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी गरीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज्जत और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में ‘तेल-घी’ भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

भाजपाई प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है-अखिलेश 

हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स्थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है क्योंकि भाजपाई प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज का गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे।

Advertisement

हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और जमीन की जांच बैठाएंगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के महाघोटाले से जुड़े भाजपाई नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके खज़ाने खंगाले जाएंगे।

धर्म-विरुद्ध लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति ‘भगवान राम या भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरुद्ध लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहनेवाले ऐसेलअधर्मी लोगों को प्रश्रय देनेवाले भी पाप के भागीदार होते हैं, उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त होने के कारण यथोचित दंड दिया जाएगा।

Advertisement

अखिलेश के दावों पर राजभर का पलटवार

अब सपा प्रमुख के इस दावे पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "वो 5 साल खुद सत्ता में थे तो अयोध्या में क्या किया? उन्होंने इतना काम जरूर किया कि हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वा दिया। अगर इस बार उनकी सत्ता आ जाएगी तो मंदिर में ले जाकर नमाज पढ़वा देंगे। अखिलेश यादव यह तो कर सकते हैं मगर और कुछ नहीं कर सकते हैं।"

कब अयोध्या जाएंगे अखिलेश

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका होगा जब अखिलेश यादव अयोध्या दौरा पर होगें, जिसमें वे राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। अखिलेश पूरे परिवार के साथ रामनगरी जाएंगे। ऐसे में अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 12 दिसंबर को सपा प्रमुख का प्रस्तावित अयोध्या दौरा राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें:  रत्ना देबनाथ: रायगंज एनकाउंटर सही, Rg Kar आरोपियों के लिए की ये मांग

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड