'मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता, गांधी परिवार और पार्टी पर मेरी निष्ठा...', सियासी बयानबाजियों पर बोले डीके शिवकुमार

शिवकुमार ने कहा, 'मैंने कोई शर्त नहीं रखी है और कोई शर्त रखने की जरूरत भी नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो कहती है, मैं उसके अनुसार काम करता हूं।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar
'मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता, सियासी बयानबाजियों पर बोले डीके शिवकुमार | Image: PTI

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी और गांधी परिवार के प्रति कोई उनकी निष्ठा पर सवाल उठाता है तो वह भ्रम में है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में 2028 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में वापस आएगी। शिवकुमार हाल में दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ हुई अपनी बैठक और इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री पद पर बदलाव के संबंध में राजनीतिक हलकों, विशेषकर सत्तारूढ़ पार्टी में चर्चाओं के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

शिवकुमार ने कहा, 'मैंने कोई शर्त नहीं रखी है और कोई शर्त रखने की जरूरत भी नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो कहती है, मैं उसके अनुसार काम करता हूं। शर्तें रखना या ब्लैकमेल करना मेरे खून में नहीं है। मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं।' शिवकुमार ने यह बात उनकी दिल्ली यात्रा और पार्टी नेताओं पर कुछ शर्तें रखने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अगर कोई भी, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो, कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के प्रति मेरी निष्ठा पर सवाल उठाता है, तो यह उसका भ्रम है।'

मैं केवल 2028 में ही मुख्यमंत्री पद पर बोल सकता हूंः डीके शिवकुमार

यह पूछे जाने पर कि क्या ढाई साल के सत्ता बंटवारे के फॉर्मूले के बारे में अटकलें झूठी हैं, शिवकुमार ने केवल इतना कहा, 'मैं केवल 2028 में ही इस पर कह सकता हूं। कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आएगी।' कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं और उन्होंने इस पद को लेकर अपनी महत्वाकांक्षा को किसी से छुपाया नहीं है।

विधानसभा चुनाव के बाद सिद्धरमैया के साथ थी प्रतिस्पर्धा

मई 2023 में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी तथा कांग्रेस शिवकुमार को मनाने में कामयाब रही एवं उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया। उस समय कुछ खबरें आई थीं कि समझौते के तहत शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः ब्रज की होली से जिहादियों पर लगे पाबंदी... VHP नेता ने की अपील

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड