दिल्ली में 52 किलोमीटर और 15 विधानसभा से गुजरती है यमुना, कैसे दिल्ली में AAP को 'डुबोया'?

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह यमुना को साफ करेंगे और यमुना को साफ नहीं किया तो वोट मत देना।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
How Yamuna river controversy defeated AAP in Delhi
यमुना नदी ने कैसे दिल्ली में AAP को 'डुबोया'? | Image: Republic

Delhi Yamuna River Dispute: 52 किलोमीटर की दूरी तय करने और 15 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली यमुना नदी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ा मुद्दा रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी से जुड़े मुद्दों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मतदाताओं की भावना को नया आकार दिया और आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में बैठा दिया।

दिल्ली में इस बड़े बदलाव का एक मुख्य कारण हरियाणवी मूल के मतदाताओं की प्रतिक्रिया है, जिन्होंने यमुना के प्रदूषण पर AAP के बयान को अपने गृह राज्य का अपमान माना। BJP ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में, शनिवार को आए परिणाम में 48 सीट पर जीत दर्ज की। पार्टी ने हरियाणवी मूल के 14 उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से 12 की जीत हुई। वहीं, AAP के 10 ऐसे उम्मीदवार थे, लेकिन केवल चार ही जीत पाए।

हरियाणवी वोटर की नाराजगी

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो हरियाणवी वोटर आम आदमी पार्टी से नाराज नजर आए। दस प्रतिशत से अधिक जाट मतदाताओं वाली 13 विधानसभा क्षेत्रों में BJP ने 11 सीटों पर परचम लहराया है, जो 2020 के मुकाबले एक बड़ा उलटफेर है। BJP ने हरियाणा की सीमा से लगी 11 में से नौ सीटों पर जीत हासिल की।

हरियाणा से जहरा पानी वाला बयान

अरविंद केजरीवाल ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि वह यमुना को साफ करेंगे। हर साल, जब नदी में झाग की मोटी परत जम जाती है, खासकर छठ पर्व पर जब लोग घाटों पर पूजा करते थे, तो AAP सरकार को अपने अधूरे वादे की याद आती थी। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘‘जब वह (केजरीवाल) यमुना को साफ करने में विफल रहे, तो उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसका पानी जहरीला किया जा रहा है। यह बयान उन्हें बहुत महंगा पड़ा है। अगर उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया होता, तो उनकी पार्टी 5-7 सीटें अधिक जीतती।’’ मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा, 

Advertisement

‘‘दिल्ली के 40 प्रतिशत से अधिक निवासी हरियाणा से हैं। केजरीवाल के इस बयान ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों का अपमान किया है।’’

साल 2020 में AAP ने यमुना से लगे इलाकों में अपना दबदबा बनाया था और 15 में से 13 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार BJP ने उनमें से 9 सीटें जीत लीं। AAP की कुल सीटें 62 से घटकर 22 रह गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद शनिवार को कहा था, ‘‘मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया था कि हम यमुनाजी को दिल्ली की पहचान बनाएंगे... चाहे कितना भी समय लगे, चाहे जितनी भी ऊर्जा लगे, लेकिन अगर संकल्प मजबूत है, तो यमुनाजी का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।’’

ये भी पढ़ें: बेवफा प्रेमी ने बेटी को 35 टुकड़ों में काटा, अंतिम संस्कार की आस में पिता ने भी तोड़ा दम, ये कैसा न्यायतंत्र?

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड