अपडेटेड 28 February 2024 at 13:21 IST
इस्तीफे के ऐलान के बाद विक्रमादित्य सिंह का बयान- अस्तित्व दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफे के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अस्तित्व दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं करूंगा।
- भारत
- 2 min read

Himachal Pradesh Minister Vikramaditya Singh Resigns-Congress Crisis: हिमाचल प्रदेश में राज्य सभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस में एक बार फिर से आंतरिक कलह बढ़ती नजर आ रही है। क्रॉस वोटिंग के साथ भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में जीत मिली। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के अंदर फिर से घमासान की स्थिति बनी हुई है। इन सबके बीच सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही सुक्खू सरकार के ऊपर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है। जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई। सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी।” उन्होंने कहा कि हमने पार्टी का हमेशा साथ दिया है। मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।
कोई अस्तित्व दबाए तो बर्दाश्त नहीं- विक्रमादित्य सिंह
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने हमेशा से गवर्नेंस का आदर किया है। मैं कोई शिकायत नहीं कर रहा। जितना हमसे हो सका, हमने पूरी ईमानदारी से सरकार का सहयोग किया है। मगर दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि काउंसिल ऑफ मिनिस्टर के बीच कॉर्डिनेशन होना चाहिए। जो चीजें सरकार के बीच हुई हैं, वो बहुत दुखद है। मैं किसी भी प्रेशर में आने वाले में से नहीं हूं लेकिन कोई हमारे अस्तित्व को दबाने की कोशिश करेगा वो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। मैं सभी का सम्मान करता हूं परन्तु कुछ कमिया हुई हैं हमारी तरफ से भी।
पिता वीरभद्र को याद कर भावुक हुए विक्रमादित्य सिंह
अपने पिता वीरभद्र सिंह को याद कर विक्रमादित्य सिंह भावुक हो गए। आंखों में आंसू के साथ उन्होंने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव हुए। चुनाव लड़े गए और जीता गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीर भद्रा सिंह के नाम पर चुनाव जीता गया। सबके योगदान से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ये सरकार बनी। नई सरकार के कार्यकाल को एक साल हुआ। मेरे लिए कैबिनेट बर्थ जरुरी नहीं नहीं। लोगों का विश्वास जरूरी है। विधायकों की अनदेखी हुई, प्रदेश के अंदर जो मिस मैनेजमेंट हुआ है वो हमारे सामने है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 28 February 2024 at 11:25 IST