हरियाणा: नायब सिंह सैनी आज लेंगे मु्ख्यमंत्री पद की शपथ, कार्यक्रम में PM मोदी और शाह भी होंगे शामिल

नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राजग के अन्य नेता भ

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi & Nayab Singh Saini
PM Modi & Nayab Singh Saini | Image: PTI

Nayb Singh Saini: नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान सैनी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाए जाने की संभावना है। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंचकूला में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नयी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। 

'हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया'

सैनी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 2014 के संकल्प पत्र और 2019 के संकल्प पत्र को देखें, हमने उन्हें पूरी तरह से लागू किया और अब हमारी सरकार इस संकल्प पत्र को भी लागू करेगी।’’

Advertisement

पांच अक्टूबर को हुए चुनाव

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया। वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की। 

सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

सैनी (54) ने बुधवार को दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। उन्होंने पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सपा की चौथी पीढ़ी की राजनीति में एंट्री? अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में नजर आईं अखिलेश की बेटी आदिति
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड