अपडेटेड 6 June 2024 at 12:08 IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक के रूप में शपथ ली
Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक के रूप में शपथ ली।
- भारत
- 1 min read

Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बृहस्पतिवार को यहां विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के रूप में शपथ दिलाई।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने कक्ष में भाजपा नेता को शपथ दिलाई।
सैनी ने हाल में करनाल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराया है। पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कर रहे थे।
खट्टर ने भी 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से तरलोचन सिंह को हराया था।
Advertisement
कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद सैनी ने खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था।
खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद करनाल के विधायक के रूप में इस्तीफा दिया था जिसके बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था।
Advertisement
सैनी ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 June 2024 at 12:08 IST