अपडेटेड 15 February 2024 at 23:46 IST
Haryana: राज्यसभा सीट के लिए BJP नेता सुभाष बराला ने भरा नामांकन
BJP की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
- भारत
- 2 min read

Haryana Rajya Sabha Seat: भाजपा की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला ने बृहस्पतिवार को राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उनका उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुना जाना तय है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में बराला को हरियाणा से राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अधिकारियों ने बताया कि बराला के यहां नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनके साथ थे। बराला को खट्टर का करीबी माना जाता है।
सुभाष बराला मैदान में अकेले उम्मीदवार
बराला मैदान में अकेले उम्मीदवार हैं और उनका निर्विरोध निर्वाचित घोषित होना तय है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 41 विधायक हैं और उसे अपनी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायकों, छह निर्दलीय और हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक का समर्थन प्राप्त है।
चुनाव जीतने के लिए 46 वोट की जरूरत
हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट के लिए किसी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 46 वोट की जरूरत है। हरियाणा से राज्यसभा की पांच सीटें हैं। नामांकन दाखिल करने की समय सीमा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। दो अप्रैल को निवर्तमान और भाजपा के राज्यसभा सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डी पी वत्स का छह साल का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 23:46 IST